फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोंटी रोड्स ने किए कई बड़े खुलासे, टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के लिए हुई मीटिंग में क्या हुआ?

Fri, 23 Aug 2019 03:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 23 Aug 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Jonty Rhodes reacts after not being considered for Indian team fielding coach job
जोंटी रोड्स और आर श्रीधर - फोटो : सोशल मीडिया

एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की राष्ट्रीय चयन समिति ने भारतीय टीम के लिए के जोंटी रोड्स को फील्डिंग कोच नहीं चुना और कमान एक बार फिर से आर. श्रीधर के हाथों में सौंप दी। आर. श्रीधर को टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के रूप में फिर से नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए रोड्स ने कहा कि उनका साक्षात्कार टीम के मौजूदा फील्डिंग कोच के मुकाबले अच्छा नहीं था।

Jonty Rhodes reacts after not being considered for Indian team fielding coach job
जोंटी रोड्स

उन्होंने कहा कि इस बात का मुझे यकीन है, क्योंकि वह (आर श्रीधर) पिछले कुछ वर्षों से टीम के साथ हैं और खिलाड़ियों ने उनके अंडर निश्चित रूप से एक योजना के साथ काम किया है, जिसका परिणाम दिखाई भी दे रहा है, क्योंकि टीम इंडिया ने अपने फील्डिंग क्षेत्र में सुधार किया है, जो एक दिन में संभव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के आधार पर ही चयन समिति ने उन्हें इस पद की दौड़ से बाहर किया।

Jonty Rhodes reacts after not being considered for Indian team fielding coach job
आर श्रीधर - फोटो : सोशल मीडिया

जोंटी ने यह भी बताया कि उन्होंने पहली बार भारत के फील्डिंग कोच के लिए आवेदन इस वजह से किया था, क्योंकि वे लंबे समय से यहां काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक फील्डिंग कोच के रूप में मैंने 2007 विश्व कप तक दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ काम भी किया है और उसके बाद से मैंने केवल भारत में ही काम किया है। जिसके कारण में भारत की परिस्थितियों से भी परिचित हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jonty Rhodes reacts after not being considered for Indian team fielding coach job
जॉन्टी रोड्स दूसरी बार बने पिता, IPL फाइनल के दिन मुंबई इंडियंस को मिली दोहरी खुशी - फोटो : Jonty Rhodes web

शीर्ष तीन फील्डिंग कोच के दौड़ में भी रोड्स का नाम नहीं था। एमएसके प्रसाद ने कहा कि जॉन्टी रोड्स फील्डिंग कोच के रूप में चयन समिति की पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने कहा कि आर श्रीधर आज दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डिंग कोच हैं। उन्होंने भारतीय टीम को एक बेहतरीन क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम बनाया। दुर्भाग्यवश विश्व कप के दौरान श्रीधर को बेहतर परिणाम नहीं मिले, क्योंकि टीम संयोजन ही कुछ ऐसा था कि, अंतिम 11 में दो-तीन विकेटकीपर शामिल थे। ऐसे में श्रीधर को फिर से  फील्डिंग कोच नियुक्त करने के मामले में कोई संदेह नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed