भले ही ऑटो सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहा हो लेकिन नई गाड़ियों के लॉन्च होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अभी हाल ही में मारुति सुजुकी XL6, हुंडई Grand i10 Nios और रेनॉ ट्राइबर जैसी कारें लॉन्च हुईं, तो वही फॉक्सवैगन पोलो और वेंटो फेसलिफ्ट को भी बाजार में उतारा गया। कंपनियों का मकसद नए मॉडल्स के जरिये ग्राहकों को लुभाना है ताकि बिक्री में इजाफा हो सके। अगस्त में जहां कई मॉडल्स लॉन्च हुए तो वही अब सितम्बर के इस महीने में भी चार नई गाडियां लॉन्च होने जा रही हैं। आइये जानते हैं...
Maruti Suzuki S-Presso
2 of 5
Maruti Suzuki S Presso micro SUV
- फोटो : Social
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी माइक्रो SUV S-Presso को भारत में इसी महीने लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आपने S-Presso का कंसेप्ट मॉडल ऑटो एक्सपो 2018 में जरूर देखा होगा, लेकिन अब इसका फाइनल प्रोडक्शन मॉडल तैयार हो चुका है। संभावना है कि S-Presso की कीमत 4.50 लाख से 6.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। सोर्स के मुताबिक, नई S-Presso में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह वही इंजन होगा जो इस समय मौजूदा ऑल्टो K10 को पावर देता है। यह इंजन 67 hp पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर व पैसेंजर सीट बेल्ट वॉर्निंग, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसी फीचर्स मिलेंगे।
Renault Kwid
3 of 5
2019 Renault Kwid facelift
- फोटो : Social
हैचबेक सेगमेंट में Renault Kwid इस महीने लॉन्च हो सकती है। माना जा रहा है कि नया मॉडल मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्टाइलिश होगा और इस बार इसके डिजाइन में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई क्विड का सामने का हिस्सा क्विड के K-ZE कॉन्सेप्ट जैसा भी हो सकता है। नए मॉडल में BS-6 कंप्लायंट इंजन मिलेगा। कार की संभावित कीमत 3 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। नए मॉडल में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर व पैसेंजर सीट बेल्ड वॉर्निंग हाई स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Hyundai Elantra facelift
मिड-लेवल सेगमेंट में हुंडई अब Elantra का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सोर्स के मुताबिक नया मॉडल इसी महीने में उतारा जायेगा। इस कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिल सकता है जोकि इस समय kia सेल्टोस को पावर देता है। इस समय हुंडई अपनी कारों में 1.4 लीटर डीजल और 1.6 लीटर डीजल इंजन देती है। अपडेटेड हुंडई एलांट्रा की कीमत 14 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Audi A6
इस महीने के आखिर में नई Audi A6 आपको देखने को मिल सकती है। कई बार इसके नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई Audi A6 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आएगी। इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नई Audi A6 का मुकाबला BMW 5 सीरीज, Mercedes-Benz E-Class और Jaguar XF से होगा।