पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों का रुख तेजी से सीएनजी कारों की तरफ बढ़ रहा है। दरअसल सीएनजी कारें न सिर्फ कीमत में सस्ती होती हैं बल्कि इनमें बचत भी ज्यादा होता है। सीएनजी वाहन पर एक किलोमीटर का खर्च करीब 1.5 रुपये आता है, जो डीजल और पेट्रोल के मुकाबले लगभग आधा है। ऐसे में अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है और आप एक नई और बेहतर फीचर वाली सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि हम आपको चार ऐसी सीएनजी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कीमत और बचत दोनों में आपके लिए फिट रहेंगी। तो डालते हैं एक नजर,
CNG से चलने वाली इन 4 धांसू कारों से होगी बंपर बचत, कीमत 4.84 लाख रुपये से शुरू
Maruti Suzuki S-Presso CNG
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की S-Presso का सीएनजी मॉडल चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें LXi, LXi (O), VXi और VXi (O) शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 4.84 लाख रुपये है। इसमें आपको मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ AGS (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Alto K10 वाला 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है, जो 5,500 आरपीएम पर 67 bhp की मैक्सिमम पावर और 3,500 आरपीएम पर 90 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Hyundai Santro CNG
Hyundai Santro के सीएनजी मॉडल की शुरुआती कीमत 5.84 लाख रुपये है, जो 6.20 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें Magna और Sportz शामिल हैं। इसमें ताकत के लिए 1086 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 59.17 HP की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 85.31 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
Maruti Wagon R CNG
Maruti Suzuki की WagonR का सीएनजी मॉडल LXI और LXI(O) वेरिएंट्स में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है, जो 5.32 लाख रुपये तक जाती है। इसमें ताकत के लिए 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला BS6 इंजन दिया गया है, जो 59 PS की मैक्सिमम पावर और 78 NM का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
Hyundai Grand i10 Nios CNG
Hyundai की Grand i10 Nios का CNG मॉडल दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें Magna और Sportz शामिल हैं। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.64 लाख रुपये है, जो 7.18 लाख रुपये तक जाती है। इसमें ताकत के लिए 1197 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 68 HP की मैक्सिमम पावर और 4000 आरपीएम पर 95.12 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।