फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki की हॉटकेक बनी S-Presso, सिर्फ तीन महीने में की रिकॉर्ड सेल

Sun, 05 Jan 2020 04:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki s-presso booking maruti suzuki s presso latest news maruti spresso safety features
Maruti Suzuki S-Presso
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की हाल ही में लॉन्च हुई S-Presso देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में शामिल हो गई है। भारत में 22 सितंबर को लॉन्च हुई यह Maruti Suzuki की दूसरी क्रॉस हैच कार है। मारुति की इस कार ने मंदी से जूझ रहे ऑटो सेक्टर में उम्मीदें जगा दी थी। लोगों ने S-Presso को हाथोंहाथ लिया और इस गाड़ी की जबरदस्त बिक्री हुई। कंपनी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि तीन महीने में S-Presso की 35,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल के आखिर तक इस कार की 35,554 यूनिट्स सेल हुई। 
maruti suzuki s-presso booking maruti suzuki s presso latest news maruti spresso safety features
Maruti Suzuki S-Presso

एस-प्रेसो की महीनेवार सेल

मारूति ने बड़ी उम्मीदों के साथ अपनी एंट्री लेवल माइक्रो एसयूवी लुक वाली इस कार को लॉन्च किया था। युवाओं को ध्यान में रख कर लॉन्च की गई इस कार की सितंबर 5,006 यूनिट सेल हुई। कंपनी ने अक्तूबर में 10,346 यूनिट्स सेल की। नवंबर में इस कार की 11, 220 यूनिट्स  करने में कंपनी कामयाव रही। वहीं बीते साल के आखिरी महीने दिसंबर में 8,394 यूनिट्स की बिक्री हुई। 
maruti suzuki s-presso booking maruti suzuki s presso latest news maruti spresso safety features
Maruti Suzuki S-Presso

10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

कंपनी ने इस कार में 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स खास हैं। टॉप वर्जन में ड्यूल फ्रंट एयरबैग मिलेगा। मजबूती के लिए इसमें 40 फीसदी स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki s-presso booking maruti suzuki s presso latest news maruti spresso safety features
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala

इंजन और माइलेज

नई Maruti S-Presso में 1.0-लीटर का BS6 मानक वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68PS पावर और 90NM का टॉर्क देता है। यह पांच स्पीड मैन्युअल और पांच स्पीड AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) के साथ आती है। एक लीटर में यह कार 21.7 किलोमीटर की माइलेज देती है। 
विज्ञापन
maruti suzuki s-presso booking maruti suzuki s presso latest news maruti spresso safety features
Maruti Suzuki S-Presso

कीमत और वेरियंट

Maruti S-Presso के चार वेरियंट में उपलब्ध हैं, जिनमें Standard, LXI, VXI, and VXI+ शामिल हैं। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपये से लेकर 4.91 लाख रुपये तक है। यह छह रंगों में उपलब्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed