फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति सुजुकी की कारें हुईं महंगी: जानें कितने बढ़े दाम, सिर्फ इन दो कारों की कीमत नहीं बढ़ी

Fri, 16 Apr 2021 05:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki price hike in april 2021 maruti suzuki price increase maruti suzuki cars
Maruti Suzuki Alto - फोटो : For Representation Only
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने शुक्रवार को एलान किया कि कंपनी उत्पादन लागतों में बढ़ोतरी के कारण चुनिंदा मॉडलों की कीमत बढ़ा रही है। मारुति की कारों की कीमत में अधिकतम 22,500 रुपये तक इजाफा किया गया है। कंपनी ने कहा है कि नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 
maruti suzuki price hike in april 2021 maruti suzuki price increase maruti suzuki cars
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
एक नियामक फाइलिंग में, मारुति ने कहा, "कंपनी विभिन्न इनपुट लागतों में बढ़ोतरी के कारण चुनिंदा मॉडलों की कीमत बढ़ा रही है।" इसमें कहा गया है कि इस वजह से विभिन्न मॉडल के दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतों में औसत 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 
maruti suzuki price hike in april 2021 maruti suzuki price increase maruti suzuki cars
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Amar Ujala
इन दो मॉडल की कीमत नहीं बढ़ी
हालांकि कंपनी ने कहा है Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) और Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) को छोड़कर कंपनी के सभी कार मॉडलों की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में अब ग्राहकों को अपनी पसंदीदा मारुति की कारों को खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। यह इस साल में दूसरी बार है जब मारुति सुजुकी ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki price hike in april 2021 maruti suzuki price increase maruti suzuki cars
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
दूसरी बार बढ़ाई कीमत
इससे पहले इस साल 18 जनवरी को, वाहन निर्माता ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का हवाला देकर चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
maruti suzuki price hike in april 2021 maruti suzuki price increase maruti suzuki cars
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
पिछले महीने, कंपनी ने सूचित किया था कि उच्च इनपुट लागतों के प्रभाव को ऑफसेट करने के लिए अप्रैल से अपने पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो की कीमत में अच्छी-खासी बढ़ोतरी करेगी।  इससे पहले एक नियामक फाइलिंग में, कार बाजार की लीडर मारुति सुजुकी ने कहा कि पिछले एक साल में, विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर खासा असर पड़ा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed