फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई 2020 Maruti Suzuki Dzire पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, खरीदने का है सबसे सही समय

Thu, 14 May 2020 02:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 May 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki offers 2020 maruti suzuki offers may 2020 maruti suzuki dzire facelift maruti suzuki offer price 2020 maruti suzuki dzire compact sedan maruti suzuki dzire 2020 price in india maruti suzuki dzire 2020 top model
2020 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने से कुछ दिनों पहले ही Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में अपनी लोकप्रिय कार 2020 Dzire (2020 डिजायर) को अपडेट के साथ लॉन्च किया था। डीलरशिप के पास पहले से ही पर्याप्त स्टॉक था, लेकिन अप्रैल के महीने में सब कुछ बंद रहने के कारण कारों की डिलीवरी रुकी हुई थी। 

यह भी पढ़ें: खरीदें ब्रांड न्यू गाड़ी सेकंड हैंड के दाम पर, बचे हुए BS4 स्टॉक के लिए डीलरों का अनोखा प्लान
maruti suzuki offers 2020 maruti suzuki offers may 2020 maruti suzuki dzire facelift maruti suzuki offer price 2020 maruti suzuki dzire compact sedan maruti suzuki dzire 2020 price in india maruti suzuki dzire 2020 top model
Maruti Suzuki Dzire
हाल ही में, अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार ने कुछ क्षेत्रों में काम शुरू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद ऑटो उद्योग में भी फिर से काम शुरू हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से कारों की बिक्री ठप हो गई थी। ऐसे में अब ग्राहकों को लुभाने और वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां कई तरह के ऑफर्स लेकर आ रही हैं। Maruti Suzuki ने अपनी अच्छी बिक्री होने वाली कार Dzire की बिक्री को तेज करने के लिए आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स का एलान किया है। 

ये भी पढ़ें: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को समेट कर रख सकते हैं अपने पीट्ठूबैग में, वजन है सिर्फ 5 किलो
maruti suzuki offers 2020 maruti suzuki offers may 2020 maruti suzuki dzire facelift maruti suzuki offer price 2020 maruti suzuki dzire compact sedan maruti suzuki dzire 2020 price in india maruti suzuki dzire 2020 top model
new maruti suzuki dzire - फोटो : Amit Dwivedi
डिस्काउंट ऑफर्स
कंपनी ने नई Dzire कार पर 48,000 रुपये तक के कुल बेनिफिट्स का एलान किया है। इसमें 20,000 की नकद छूट, 25,000 के एक्सचेंज बोनस और 3,000 के अतिरिक्त फायदे शामिल हैं। इस समय, Dzire facelift  की कीमत बेस LXi वेरिएंट के लिए 5.89 लाख से शुरू होती है, और टॉप वेरिएंट ZXi (AMT) ट्रिम के लिए 8.81 लाख तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki offers 2020 maruti suzuki offers may 2020 maruti suzuki dzire facelift maruti suzuki offer price 2020 maruti suzuki dzire compact sedan maruti suzuki dzire 2020 price in india maruti suzuki dzire 2020 top model
new maruti suzuki dzire - फोटो : Amit Dwivedi
फीचर्स
नई Dzire फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर की बात करें तो नई कार में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नए बंपर, नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ-साथ रिडिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। केबिन के अंदर, कार को मारुति सुजुकी का लेटेस्ट स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा, केबिन फील के लिए नया ड्यूल-टोन क्लॉथ अपहोल्स्ट्री भी है। 
विज्ञापन
maruti suzuki offers 2020 maruti suzuki offers may 2020 maruti suzuki dzire facelift maruti suzuki offer price 2020 maruti suzuki dzire compact sedan maruti suzuki dzire 2020 price in india maruti suzuki dzire 2020 top model
Maruti suzuki dzire
इंजन
इसके अलावा, नई Dzire में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलता है। इसमें एक नया 1.2-लीटर K12C ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है जो कि बीएस6 उत्सर्जन मानकों वाला है। यह इंजन 90 PS का पावर पैदा करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। एएमटी ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट में ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर भी मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed