ऑटो सेक्टर लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गिरती बिक्री को थामने के लिए ऑटो कंपनियां तरह तरह के प्रमोशनल डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। देश की सबसे सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी जून में अपनी नेक्सा कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह छूट केवल नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाली मारुति बलेनो, एस-क्रास, इग्निस और सियाज पर मिलेगी।
Maruti जून में दे रही है अपनी प्रीमियम कारों पर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
मारुति S-Cross
बात करते हैं मारुति की क्रॉसओवर एसयूवी मारुति सुजुकी एस-क्रॉस की। कंपनी इस कार पर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हालांकि सेल्स चार्ट में एस-क्रॉस कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं मारुति जल्द ही अपनी इस कार में 1.5 लीटर का माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लांच करेगी। फिलहाल एस-क्रॉस में 1.3 लीटर का 90 बीएचपी वाला डीजल इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसके अलावा मारुति इसमें 1.5 लीटर का DDiS 225 डीजल इंजन लांच कर सकती है, जिसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लगा होगा। खबरों के मुताबिक डीलर नई S-Cross आने से पहले डिस्काउंट के जरिए इसका पुराना स्टॉक खत्म करना चाहते हैं।
मारुति सुजुकी सियाज
सेडान सेगमेंट में सेडान सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। होंडा सिटी और ह्यूंदै वरना को पछाड़ते हुए मई 2019 में सियाज की 3592 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि होंडी सिटी 2557 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही। जबकि दूसरे पायदान पर 2567 यूनिट्स के साथ हंयूदै वरना रही। कंपनी अपनी इस कार 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, हालांकि यह वेरियंट और इंजन-गियरबॉक्स पर डिपेंड करेगा। सियाज में 1.5 लीटर का पेट्रोल मैनुअल, 1.5 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक, 1.3 लीटर डीजल मैनुअल और 1.5 लीटर डीजल मैनुअल वेरियंट मिलते हैं। हालांकि मारुति पहले ही एलान कर चुकी है कि वह अप्रैल 2020 से पहले ही अपनी कारों में डीजल इंजन देना बंद कर देगी।
मारुति सुजुकी इग्निस
साउथ अफ्रिका को एक्सपोर्ट की जाने वाली मारुति सुजुकी इग्निस को हाल रही में ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इग्निस को 3 स्टार रेटिंग मिली है। इग्निस को ये रेटिंग 64 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से किए गए फ्रंट क्रैश टेस्ट में मिली है। साउथ अफ्रिका को भेजे जानी वाली इग्निस मेक इन इंडिया ही है। कंपनी अपनी कार पर 55 हजार रुपये के डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इग्निस में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है, जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। इग्निस में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी मिलता है। भारत में इग्निस की एक्स-शोरूम कीमत 4.87 लाख से लेकर 7.22 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी बलेनो
बलेनो की हमशक्ल और टोयोटा रीबैज ग्लैंजा को 6 जून को भारत में लांच किया गया है। माति पहले ही बलेनो को बीएस-6 इंजन के साथ लांच कर चुकी है। वहीं पुरानी बीएस-4 इंजन के साथ आने वाली बलेनो पर कंपनी 40 हजार रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं कंपनी 83 एचपी वाले 1.2 लीटर बीएस-6 पेट्रोल इंजन पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा 1.0 लीटर और 102 एचपी पावर के साथ आने वाली बलेनो आरएस पर भी 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं कुछ मारुति डीलर बलेनो डीजल पर भी 25 हजार रुपये तक की छूट ऑफर कर रहे हैं।