अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल मारुति की नेक्सा (Nexa) कारों पर इस महीने शानदार डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं। बता दें कि Nexa कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप चैन है। इस महीने Nexa की Baleno, Ignis, XL6, S Cross और Ciaz को खरीदने पर ग्राहकों को कुल 45000 रुपये तक की बचत हो सकती है। हालांकि, यहां ध्यान देना जरूरी है कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और ये अलग-अलग डीलरशिप्स और राज्यों में बदल सकते हैं। तो डालते हैं इन कारों पर मिल रहे सभी ऑफर्स पर एक नजर,
Maruti Nexa की इन 5 प्रीमियम कारों पर मिल रहा है 45000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर
Maruti Suzuki Baleno
इस सितंबर Maruti Suzuki की Baleno को खरीदने पर आपको कुल 35000 रुपये तक का फायदा होगा। इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट Sigma पर कंपनी की तरफ से 15,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा इसपर ग्राहकों को 5000 रुपये का आईएसएल ऑफर और 5000 रुपये का बुकिंग/रिटेल स्कीम दिया जा रहा।
वहीं, इसके Delta, Zeta और Alpha वेरिएंट की खरीद पर ग्राहकों को कुल 30000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट, 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपये का आईएसएल ऑफर और 5000 रुपये का बुकिंग/रिटेल स्कीम दिया जा रहा।
Maruti Suzuki Ignis
Maruti Suzuki Ignis के Zeta वेरिएंट के मैनुअल और ऑटोमैटिक मॉडल पर कुल 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पर ग्राहकों को 5000 रुपये का आईएसएल ऑफर और 5000 रुपये का बुकिंग/रिटेल स्कीम दिया जा रहा।
वहीं, Zeta वेरिएंट के अलावा दूसरे सभी वेरिएंट्स की खरीद पर कुल 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इन वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपये का आईएसएल ऑफर और 5000 रुपये का बुकिंग/रिटेल स्कीम दिया जा रहा।
Maruti Suzuki Ciaz
वहीं, Alpha मैनुअल मॉडल वेरिएंट के अलावा दूसरे सभी वेरिएंट्स की खरीद पर कुल 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इन वेरिएंट्स पर10,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट, 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपये का आईएसएल ऑफर और 5000 रुपये का बुकिंग/रिटेल स्कीम दिया जा रहा।
Maruti Suzuki XL6
इस महीने Maruti की XL6 की खरीद पर ग्राहकों को कुल 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपये का आईएसएल ऑफर और 5000 रुपये का बुकिंग/रिटेल स्कीम दिया जा रहा।