{"_id":"602fb83b8ebc3ee9652af3fe","slug":"maruti-suzuki-jimny-launch-soon-in-india-maruti-suzuki-jimny-expected-launch-in-india-maruti-suzuki-jimny-launch-date-in-india-maruti-suzuki-jimny-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Jimny ऑफ-रोडर एसयूवी की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कही बड़ी बात, महिंद्रा थार से है मुकाबला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki Jimny ऑफ-रोडर एसयूवी की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कही बड़ी बात, महिंद्रा थार से है मुकाबला
Fri, 19 Feb 2021 06:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny
- फोटो : For Representation Only
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की ऑफ-रोडर एसयूवी Maruti Suzuki Jimny (मारुति सुजुकी जिमनी) का कार प्रेमी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी जिमनी को पेश किया गया था। इस बीच महिंद्रा ने अपनी ऑफ-रोडर एसयूवी ऑल-न्यू थार को लॉन्च कर दिया। हालांकि कंपनी ने लैटिन अमेरिकी देशों को 'मेड इन इंडिया' जिमनी एसयूवी का निर्यात शुरू कर दिया है। लेकिन अब मारुति सुजुकी ने कहा है कि वह अभी भी भारतीय बाजार में अपनी जिमनी एसयूवी को लॉन्च करने के हर पहलू पर विचार कर रही है।
Maruti Suzuki Jimny
- फोटो : For Representation Only
लॉन्चिंग कब
इसके साथ ही कंपनी इस समय ऑफ-रोडर के मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं का भी मूल्यांकन कर रही है। मारुति के कार्यकारी निदेशक, मार्केटिंग और सेल्स, शशांक श्रीवास्तव ने एक निवेशक कॉल में कहा कि कंपनी इस बात पर फैसला कर रही है कि मारुति सुजुकी जिमनी एसयूवी को कब तक घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

Maruti Jimny export
- फोटो : Maruti Suzuki
'मेड इन इंडिया' जिमनी का हो रहा निर्यात
मारुति ने कोलंबिया और पेरू जैसे लैटिन अमेरिकी देशों को 'मेड इन इंडिया' जिमनी एसयूवी का निर्यात पहले ही शुरू कर दिया है। पिछले महीने, मुंद्रा बंदरगाह से 184 जिमी ऑफ-रोडर्स के पहले बैच को लैटिन अमेरिका रवाना किया गया था। ऑइकॉनिक तीन-दरवाजों वाली एसयूवी को लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीकी बाजारों में भारत से निर्यात किया जाएगा। हालांकि, यूरोप में नियमों में हो रहे लगातार बदलाव की वजह से जिमनी को वहां निर्यात नहीं किया जा रहा है। कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष राहुल भारती ने इसी निवेशक बातचीत के दौरान कहा, "यूरोप का लगभग हर निर्यात कुछ नए गैर-टैरिफ अवरोधों के कारण हर चार या पांच साल में रुक जाता है।"

भारत बनेगा वैश्विक उत्पादन केंद्र
भले ही कंपनी अभी भी यहां एसयूवी लॉन्च करने के बारे में कोई फैसला नहीं ले पाई हो, लेकिन यह निश्चित रूप से भारत को इस मॉडल के लिए वैश्विक उत्पादन केंद्र बनाने के लिए तैयार है। कंपनी ने पहले कहा था कि इस ऑफ-रोडर की दुनिया भर में भारी मांग है और Suzuki Japan (सुजुकी जापान) के पास उस मांग के मुताबिक उत्पादन की क्षमता नहीं है। इसलिए कंपनी ने कहा कि ग्लोबल डिमांड को पूरा करने के लिए वह भारत में स्थित में प्लांट की क्षमता का पूरा इस्तेमाल करेगी।

इंजन
हरियाणा के मानेसर में स्थित कंपनी के प्लांट में निर्मित 'मेड इन इंडिया' जिमनी की लंबाई 3,645 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,720 mm है। इसमें 1.5 लीटर K15B नैचुरली एस्पीरेटचेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, यह इंजन 105 एचपी की पावर देगा। कंपनी यह विटारा ब्रेजा के अलावा अर्टिगा, सियाज और एस-क्रॉस में भी दे रही है। लैडर फ्रेम होने की वजह से इसमें इंजन की पोजिशन बदली हुई होगी, जो इसके पिछले पहियों को पावर देगा। वहीं इसे थार की तरह स्टैंडर्ड 4x4 सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। जिमनी में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन दिया गया है।