देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (एमएसआई) की फरवरी में बिक्री 1.1 फीसदी घटकर 1,47,110 यूनिट्स रह गई। जबकि एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 1,48,682 वाहन बेचे थे।
2 of 7
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki India ने एक बयान में कहा कि फरवरी, 2020 में उसकी घरेलू बिक्री 1.6 प्रतिशत घटकर 1,36,849 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,39,100 यूनिट्स रही थी।
समीक्षाधीन महीने में कंपनी की छोटी कारों Alto (आल्टो) और Wagon-R (वैगन आर) की बिक्री 11.1 फीसदी बढ़कर 27,499 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान महीने में 24,751 इकाई थी।
वहीं Compact Segment (कॉम्पैक्ट श्रेणी) में Swift (स्विफ्ट), Celerio (सेलेरियो), Ignis (इग्निस), Baleno (बलेनो) और Dzire (डिजायर) की बिक्री 3.9 फीसदी घटकर 69,828 यूनिट्स रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 72,678 यूनिट्स रही थी।
5 of 7
Maruti suzuki Ciaz Facelift
Mid Size Segment (मध्यम वाहन श्रेणी) में कंपनी की Ciaz (सियाज) कार की बिक्री घटकर 2,544 यूनिट्स रही, जो फरवरी, 2019 में 3,084 यूनिट्स रही थी।