मारुति ने अपने सबसे पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा की कीमतें बढ़ा दी हैं। मारुति ने गुरुवार को फैसला करते हुए अपनी कुछ गाड़ियों की कीमतों में 10 हजार रुपए बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। हालांकि मारुति ने हाल ही में लॉन्च नेक्स्ट जनरेशन मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
नयी कीमतें 10 जनवरी से लागू
2 of 7
Maruti Suzuki Ertiga new Genration
मारुति ने गुरुवार को शेयर बाजार को सूचित किया था कि उसने अपने कुछ चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। नयी कीमतें 10 जनवरी से ही प्रभावी हो गयी हैं। कंपनी के मुताबिक कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी होने और मुद्रा की कीमतें अस्थिरता के असर को दूर करने के कीमतें बढ़ाने का फैसला किया गया है।
विटारा ब्रेजा की कीमतों में 8,900 रुपए की बढ़ोतरी
3 of 7
विटारा ब्रेजा
- फोटो : भास्कर सिंह
मारुति ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार विटारा ब्रेजा की कीमतों में 8,900 रुपए की बढ़ोतरी की है। साल 2018 में मारुति ने ब्रेजा की 1,55,466 कारों की सेल की थी। जबकि 2017 में कंपनी ने कॉम्पैक्ट सेडान मॉडल की 1,40,045 कारों की बिक्री की थी।
डिजायर ZXi+ की कीमतें 8,870 रुपए बढ़ी
4 of 7
Maruti Suzuki Dzire and Renault Kwid
विटारा ब्रेजा के अलावा मारुति ने डिजायर ZXi+ वेरियंट की कीमतों में 8,870 रुपए की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 8.09 लाख रुपए हो गई है। वहीं डिजायर ZDi+ डीजल वैरियंट की कीमतों में 8,930 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इस मॉडल की कीमत बढ़ कर 9.06 लाख रुपए हो गई है।
स्विफ्ट ZXi+ की कीमतें 8,870 रुपए बढ़ी
5 of 7
2018 Maruti Suzuki Swift,
वहीं स्विफ्ट हैचबैक ZXi+ और ZDi+ वैरियंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। स्विफ्ट ZXi+ वैरियंट पर 8,870 रुपए की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपए हो गई है। जबकि ZDi+ वैरियंट की कीमतों में 8,930 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इस मॉडल की कीमत बढ़ कर 8.38 लाख रुपए हो गई है।