{"_id":"5d55230e8ebc3e6d046f8dc7","slug":"maruti-suzuki-ertiga-1-3-diesel-variant-discontinued-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki ने डीजल Ertiga को किया बंद, जानें क्या है वजह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki ने डीजल Ertiga को किया बंद, जानें क्या है वजह
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 15 Aug 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Next Gen Ertiga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप मारुति सुजुकी Ertiga MPV का 1.3 लीटर डीजल वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपको निराश कर सकती है। जी हां कंपनी ने अब इस वेरिएंट को बंद कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजुकी ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट से 1.3-लीटर इंजन वाली Ertiga को हटा दिया है।
क्यों किया बंद
2 of 4
Maruti Suzuki Ertiga 2019 Rear
मार्किट से 1.3-लीटर इंजन वाली Ertiga को बंद करके का सबसे बड़ा कारण यही था कि इसके लगा इंजन BS-VI नॉर्म्स पर खरा नहीं उतरता था। बता दें कि मारुति सुजुकी अगले साल BS-VI एमिशन नॉर्म्स लागू होने से पहले डीजल इंजन वाली कारें बंद कर देगी।
Ertiga फिलहाल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में
3 of 4
Ertiga cross
मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में 3rd जनरेशन अर्टिगा को BSVI इंजन में उतारा है। इसमें K15B 1.5 पेट्रोल इंजन लगा है जो 104PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। और यह 6-स्पीड मैनुअल से लैस है। अर्टिगा को कंपनी ने अपने लेटेस्ट Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया है जोकि वजन में हल्का होने के साथ-साथ काफी मजबूत भी है। BSVI नेक्स्ट जेन अर्टिगा पेट्रोल की कीमत 7,54,689 लाख रुपये से शुरू से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti XL6 21 अगस्त को होगी लॉन्च
4 of 4
maruti suzuki ertiga new model
मारुति सुजुकी ने अपनी नई एमपीवी XL6 को 21 अगस्त को भारत में लॉन्च करेगी। नई XL6 की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक के साथ K15 BSVI पेट्रोल इंजन से लैस होगी। कंपनी इसे अपने NEXA शोरूम से बेचेगी। XL6 को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ दो वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। ग्राहक अभी भी 11,000 हजार रुपये देकर XL6 को बुक कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।