दूसरी पीढ़ी की होंडा अमेज को पिछले साल 2018 के ऑटो एक्सपो में लांच किया गया था। लांचिंग के साथ ही अमेज जैपनीज कार कंपनी के लिए बेस्ट सेलिंग कार बन गई। अमेज की अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 85,601 यूनिट बिक चुकी हैं। वहीं अब अमेज मारुति डिजायर के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। अमेज ने ह्यूंदै एक्सेंट और टाटा टिगोर को पीछे छोड़ दिया है। वहीं अमेज की बिक्री में 293 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। आखिर अमेज के पापुलर होने के पीछे क्या है वजह...
होंडा अमेज की ये खासियतें बना रही ग्राहकों को दीवाना, डिजायर को दे रही है चुनौती
फ्रेश डिजाइन
दूसरी पीढ़ी की अमेज के डिजाइन में होंडा ने लीक से हट कर प्रयोग किया है। इसकी कूपे लाइनिंग रूफ लाइन इसे बाकी दूसरी कॉम्पैक्ट सेडान कारों से अलग बनाती है। यह वजह है कि अमेज सड़क पर अलग दिखाई देती है। कार की बिक्री में लुक बहुत मायने रखता है और अमेज में यह सब मिलता है।
पेट्रोल और डीजल में ऑटोमैटिक फीचर
हाल ही में अमेज का नया ग्रेड CVT VX संस्करण उतारा है। यह मॉडल डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करणों में मौजूद है। पेट्रोल संस्करण की शोरूम में कीमत 8.56 लाख रुपए जबकि डीजल संस्करण की कीमत 9.56 लाख रुपए रखी गई है। डीजल कारों में सीवीटी गियरबॉक्स कम ही मिलता है। डीजल इंजन में टॉर्क कम होने से सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में कोई लैगिंग की समस्या नहीं आती। अमेज खरीदने वाले 20 प्रतिशत से ज्यादातर ग्राहक पेट्रोल और डीजल में एडवांस CVT वेरियंट को चुनते हैं। जिसके चलते ही होंडा ने सीवीटी का टॉप-एंड वेरियंट लांच किया है।
सही कीमत
होंडा ने अमेज में पहली बार वेल्यू प्राइसिंग मॉडल अपनाया है। हालांकि होंडा बारत में बेचे जाने वाली ज्यादा कारों में प्रीमियम प्राइसिंग अप्रोच रखती है। लेकिन अमेज की कीमतें सेगमेंट की लीडर मारुति डिजायर के आसपास ही हैं। अमेज के बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये है, जबकि डिजायर की कीमतें 5.71 लाख रुपये से शुरू है। वहीं होंडा अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज में CVT ट्रांसमिशन देती है, जबकि डिजायर में 4 स्पीड AMT ट्रांसमिशन मिलता है। एएमटी की तुलना में सीवीटी ज्यादा एडवांस है।
होंडा की सबसे सस्ती कार
होंडा की कारें अपनी बिल्ड क्वालिटी और फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। होंडा ग्लोबल कारें बनाती है, होंडा की कारों की म़ॉडल्स अमेरिका, जापान से लेकर इंडोनेशिया, चीन तक में एक ही मिलता है। वहीं मारुति रीजन स्पैसिफिक कारें बनाती है। अमेज होंडा की सबसे सस्ती कार है। ब्रियो हैचबैक के बंद होने के बाद अमेज ही ऐससी कार है, जो ग्राहकों को शोरूम तक खींच कर ला रही है। इसकी वजह है कि इसकी कम कीमत। वहीं मैंटिनेंस के मामले में भी होंडा अमेज कम खर्चीली है और पेट्रोल कार की 20 हजार किमी की सर्विस साढ़े तीन हजार रुपये में हो जाती है।