फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Celerio 2021: न्यू जेनरेशन सेलेरियो हैचबैक बुधवार को होगी लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Tue, 09 Nov 2021 03:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 03:27 PM IST
सार

मारुति सुजुकी कल यानी 10 नवंबर 2021 न्यू जेनरेशन सेलेरियो हैचबैक कार की कीमतों का एलान करेगी। कीमत की घोषणा के बाद नई सेलेरियो की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
maruti suzuki celerio 2021 launch date in india maruti suzuki celerio 2021 mileage
2021 Maruti Suzuki Celerio - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी कल यानी 10 नवंबर 2021 न्यू जेनरेशन सेलेरियो हैचबैक कार की कीमतों का एलान करेगी। कीमत की घोषणा के बाद नई सेलेरियो की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। नई 2022 मारुति सेलेरियो के लिए आधिकारिक बुकिंग पिछले हफ्ते 11,000 रुपये की टोकन राशि पर शुरू की गई थी। वाहन निर्माता का दावा है कि नई सेलेरियो देश में सबसे अधिक ईंधन कुशल पेट्रोल कार है। यह नए 1.0L K10C K-Series डुअलजेट, डुअल VVT (वेरिएबल वाल्व टाइमिंग) पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आएगी। 


पहले से पावरफुल
नई सेलेरियो पहले से ज्यादा पावरफुल होगी। नई डुअलजेल इंजन के पावर और टॉर्क आउटपुट की जानकारी का खुलासा इसकी लॉन्चिंग के साथ बुधवार को होगा। मारुति सुजुकी ने पुष्टि की है कि नई सेलेरियो में नेक्स्ट जेनरेशन के k-सीरीज डुअल-जेट, डुअल VVT इंजन मिलेगा। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलेगा। साथ ही इसमें माइलेज बढ़ाने के लिए आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर दिया गया है। 
maruti suzuki celerio 2021 launch date in india maruti suzuki celerio 2021 mileage
Maruti Suzuki Celerio 2021 spy shots - फोटो : For Reference Only
सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता पहले ही दावा कर चुकी है कि 2021 सेलेरियो भारत की 'सबसे अधिक ईंधन कुशल पेट्रोल कार' बनने जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, सुजुकी ने कहा है कि नई सेलेरियो 26 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है, जिससे यह भारत में कार निर्माताओं द्वारा पेश की जाने वाली अन्य सभी कारों की तुलना में ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बन जाएगी। 

वेरिएंट्स और कलर
नई 2021 मारुति सेलेरियो को 4 ट्रिम्स - LXi, VXi, ZXi और ZXi+ और 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। खरीदारों के पास चुनने के लिए 6 कलर ऑप्शन होंगे। इसमें सिल्की सिल्वर, सॉलिड फायर रेड, आर्कटिक व्हाइट, कैफीन ब्राउन, ग्लिस्टेनिंग ग्रे और स्पीडी ब्लू जैसे रंग शामिल हैं। पीढ़ी के बदलाव के साथ, सेलेरियो हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो इसे पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत और कठोर बना देगा।
maruti suzuki celerio 2021 launch date in india maruti suzuki celerio 2021 mileage
2021 Maruti Suzuki Celerio - फोटो : For Reference Only
पूरी तरह से नया लुक
आधिकारिक टीजर के जरिए सामने आए डिटेल्स के मुताबिक, उम्मीद है कि नई सेलेरियो पूरी तरह से अपडेटेड एक्सटीरियर लुक के साथ आएगी। कार में अपडेटेड हेडलैंप, बंपर और टेल लैंप होंगे। एंट्री-लेवल हैचबैक को और भी खूबसूरत और आकर्षक प्रोफाइल देने के लिए कार की फुल बॉडी किट में थोड़ा बदलाव किया गया है। 

नए फीचर्स
नई मारुति सेलेरियो में एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स के साथ-साथ आइडल स्टार्ट / स्टॉप फंक्शन के साथ पुश स्टार्ट / स्टॉप बटन मिलने की संभावना है। इसके अलावा, कार में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टी-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki celerio 2021 launch date in india maruti suzuki celerio 2021 mileage
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Gyaan Auto (for reference only)
कीमत और मुकाबला
नई सेलेरियो की कीमत 4.50 लाख रुपये से ज्यादा रहने की संभावना है। पिछली पीढ़ी सेलेरियो को 4.66 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया था और टॉप-स्पेक ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये तक जाती थी। नए मॉडल की कीमत करीब 50,000 रुपये से 60,000 रुपये तक बढ़ाए जाने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक कीमतों का खुलासा बुधवार को किया जाएगा। लॉन्चिंग के बाद 2021 मारुति सेलेरियो एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में रेनो क्विड, ह्यूंदै सैंट्रो और टाटा टियागो जैसी कारों को टक्कर देगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed