फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Padma Awards: दिवंगत रामविलास पासवान-तरुण गोगोई मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित, जानें और किन हस्तियों को मिला पुरस्कार

Tue, 09 Nov 2021 12:04 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Nov 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Padma Awards: Former Union Minister Ram Vilas Paswan and Former Assam CM Tarun Gogoi awarded the Padma Bhushan 
पद्म पुरस्कार - फोटो : ANI

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 2021 में पद्म पुरस्कार के लिए चुनी गई हस्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। दो दिन के इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में चार सत्रों में किया गया था। सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 2020 के लिए विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया था। इस दौरान पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।



वहीं, खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और हाकी प्लेयर रानी रामपाल को पद्म भूषण व फिल्म जगत से एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उधर, एयर मार्शल डॉ पदमा बंदोपाध्याय (रिटायर्ड) को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार दिया गया था। वह भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं। इनके अलावा बांग्लादेश की दो शख्सियतों को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। आइए जानते हैं कि आज किन किन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार...?

Padma Awards: Former Union Minister Ram Vilas Paswan and Former Assam CM Tarun Gogoi awarded the Padma Bhushan 
रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण, उनके बेटे अवार्ड लेते हुए - फोटो : ANI

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके बेटे चिराग पासवान को पुरस्कार दिया।
 

Padma Awards: Former Union Minister Ram Vilas Paswan and Former Assam CM Tarun Gogoi awarded the Padma Bhushan 
तरुण गोगोई मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित, उनकी पत्नी अवार्ड लेते हुए - फोटो : ANI

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी डॉली गोगोई को पुरस्कार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Padma Awards: Former Union Minister Ram Vilas Paswan and Former Assam CM Tarun Gogoi awarded the Padma Bhushan 
सुमित्रा महाजन पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित - फोटो : ANI

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Padma Awards: Former Union Minister Ram Vilas Paswan and Former Assam CM Tarun Gogoi awarded the Padma Bhushan 
मूर्तिकार सुदर्शन साहू - फोटो : ANI
वयोवृद्ध मूर्तिकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed