फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, बिना वैलिड इनकम प्रूफ वाले भी करा सकेंगे फुल फाइनेंस, EMI 899 रुपये से शुरू

Wed, 17 Jun 2020 02:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 17 Jun 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki car loan finance maruti suzuki indusind bank maruti suzuki emi options maruti suzuki icici maruti suzuki car loan emi maruti suzuki car finance offers 2020
Maruti Suzuki Car showroom - फोटो : Social Media
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मार्च के आखिरी हफ्ते से देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था। सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक ऑटोमोबाइल कंपनियों के डीलरशिप, शोरूम और प्लांट बंद रहे। इसकी वजह से वाहनों की बिक्री बहुत बुरी तरह से प्रभावति हुई। अप्रैल में तो एक भी वाहन की बिक्री नहीं हुई। अब नियमों में ढील दिए जाने के बाद डीलरशिप और शोरूम खुलने लगे हैं। लेकिन वाहनों की बिक्री रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। ऐसे में ग्राहकों को नई गाड़ी खरीदने के लिए लुभाने के लिए ऑटो निर्माता विभिन्न फाइनेंस स्कीम्स ला रही हैं। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने IndusInd Bank (इंडसइंड बैंक) के साथ एक समझौता किया है। इस करार के तहत बैंक मारुति की कार खरीदने पर सस्ते लोन के साथ कई तरह की सहूलियत देगी। 
maruti suzuki car loan finance maruti suzuki indusind bank maruti suzuki emi options maruti suzuki icici maruti suzuki car loan emi maruti suzuki car finance offers 2020
Maruti Swift Hybrid - फोटो : Social Media
इंडसइंड बैंक ने मारुति सुजुकी की कार खरीदने वालों को आसान ब्याज दर पर लोन मुहैया कराने की बात कही है। बैंक ने कार लोन को बहुत ही सरल और सुगम बनाया है। इसके साथ ही बैंक कार की ऑनरोड कीमत पर 100 फीसदी लोन देगा। 
maruti suzuki car loan finance maruti suzuki indusind bank maruti suzuki emi options maruti suzuki icici maruti suzuki car loan emi maruti suzuki car finance offers 2020
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : Social Media
ग्राहकों को मिलेगी कई सुविधा
  • बैंक मारुति के ग्राहकों को कम ईएमआई की सुविधा देगी। एक लाख रुपये का लोन लेने पर पहले तीन महीने की ईएमआई 899 रुपये होगी। 
  • स्टेप-अप स्कीम के तहत एक लाख रुपये पर ईएमआई 1800 रुपये होगी। 
  • बैलून ईएमआई स्कीम के तहत फाइनल ईएमआई लोन राशि का 25 फीसदी होगी। 
  • बैंक वैध आय प्रमाण वाले ग्राहकों को कार की ऑन-रोड कीमत पर 100 फीसदी तक लोन देने का वादा कर रही है। 
  • हालांकि जिन ग्राहकों के पास वैध आय प्रमाण नहीं है, उन्हें एक्स-शोरूम कीमत की 100 फीसदी फंडिंग की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki car loan finance maruti suzuki indusind bank maruti suzuki emi options maruti suzuki icici maruti suzuki car loan emi maruti suzuki car finance offers 2020
maruti suzuki alto 800 india
इन लोगों के लिए लाई सुविधा
मारुति सुजुकी ने बयान के मुताबिक इंडसइंड बैंक ने कार खरीदने के इच्छुक नौकरीपेशा, कारोबारी और खेती-बाड़ी से जुड़े लोगों को अलग-अलग सुविधाएं दी हैं। Maruti Suzuki के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि IndusInd बैंक उनका प्रमुख फाइनेंस पार्टनर है। बैंक के साथ करार के तहत ऐसे लोगों को सुविधा मुहैया कराई जा रही है जो महामारी में नकदी की कमी
के चलते कार नहीं खरीद पा रहे हैं। 
विज्ञापन
maruti suzuki car loan finance maruti suzuki indusind bank maruti suzuki emi options maruti suzuki icici maruti suzuki car loan emi maruti suzuki car finance offers 2020
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Team-BHP
इससे पहले कई बैंकों के साथ किया करार
गौरतलब है कि Maruti Suzuki इससे पहले भी कई अन्य बैंकों के साथ इस तरह के समझौते कर चुकी है। हाल ही में कंपनी ने ICICI बैंक, HDFC बैंक, चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस से भी करार कर चुकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed