लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में सेना के सीओ रैंक के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने देर रात इसकी पुष्टि की। बताया गया है कि इस संघर्ष में चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं। इनमें मृतक और गंभीर रूप से घायल चीनी सैनिक शामिल हैं।
वहीं, इस घटना के बाद से लोगों में चीन को लेकर आक्रोश है। देश के विभिन्न शहरों में लोगों ने चीन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले जलाए। लोग चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील करते भी दिखे। लोगों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें: एलएसी पर 20 भारतीय जवान शहीद, सरकार और सेना की चुप्पी, 18 घंटे बाद देश को पता लगी पूरी हकीकत
2 of 10
लोगों ने चीनी मोबाइल फोन, रिमोट आदि जलाकर विरोध किया
- फोटो : ANI
देश के तमाम शहरों में चीन के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। कई शहरों में लोगों ने चीनी सामान को घरों से निकालकर विरोध दर्ज किया। लोगों ने चीनी मोबाइल फोन, लड़ियां और रिमोट आदि में आग लगाकर प्रदर्शन किया।
3 of 10
चीन के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : ANI
गुजरात के अहमदाबाद में लोगों ने चीन में बने सामान को जलाकर विरोध दर्ज करवाया और कम्युनिस्ट देश के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर को भी जलाया।
यह भी पढ़ें: गलवां घाटी में चीन की हरकत ने ताजा की 1962 की याद, यहीं दिया था धोखा
4 of 10
चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : ANI
चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि चीन ने हमारे साथ धोखा किया है। सरकार और सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। लोगों ने चीन के झंडे को भी आग लगाया।
5 of 10
चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : ANI
विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भी सामने आईं। जहां लोगों ने एक गैर-सरकारी संगठन विशाल भारत संस्थान के नेतृत्व में चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।