भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। हालांकि, कोरोना के कारण इस बार बाजार में पिछले साल जैसी रौनक नजर नहीं आ रही, लेकिन फिर भी ग्राहक अपनी पसंद की कारों की खरीद रहे हैं। यही कारण भी है कि ऑटो सेक्टर में तेजी देखी जा रही है। लेकिन इन सब के बावजूद अक्तूबर महीने में एक ऐसा ट्रेंड देखने को मिला, जिसने सबको हैरान कर दिया।
दरअसल अक्तूबर महीने में एंट्री-लेवल हैचबैक गाड़ियों को ग्राहकों का वैसा साथ नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। Datsun Redi-Go के अलावा इस सेगमेंट की सभी गाड़ियों की बिक्री घटी है। ऐसे में अगर आप एक एंट्री लेवल की छोटी कार खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपको यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए।
Maruti Suzuki Alto
2 of 5
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki Alto
अक्तूबर महीने में मारुति ऑल्टो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। हालांकि, अक्तूबर 2019 की तुलना में इस साल अक्तूबर महीने में ऑल्टो की बिक्री घटी है। अक्तूबर 2020 में Maruti Alto के 17,850 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में इसके 17,903 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी।
Maruti Suzuki S-Presso
3 of 5
Maruti Suzuki S-Presso launched
- फोटो : Amar Ujala
मारुति की S-Presso अक्तूबर महीने में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। अक्तूबर 2020 में इसके 10,612 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में इसके 10,634 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस अक्तूबर S-Presso की बिक्री भी घटी है।
Renault Kwid
4 of 5
Renault Kwid Discount Offers
- फोटो : Renault
Renault की Kwid अक्तूबर महीने में देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। अक्तूबर 2020 में इसके 5,371 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में इसके 5,384 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। Kwid के लिए भी यह त्योहारी सीजन कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि पिछले साल पिछले साल की तुलना में इस साल अक्तूबर महीने में इसकी बिक्री घटी है।
Datsun Redi-Go
5 of 5
Datsun Redi-Go
- फोटो : Datsun
अक्तूबर 2020 में Datsun की Redi-Go देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री हैचबैक रही। अक्तूबर 2020 में इसके 910 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में इसके 709 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस साल अक्तूबर महीने में Redi-Go की बिक्री 28 फीसदी बढ़ी है। यह इस सेगमेंट की एकमात्र ऐसी कार रही जिसकी बिक्री बढ़ी है।