{"_id":"5d4bf4338ebc3e6cad3351b8","slug":"maruti-launches-bsvi-compliant-version-of-petrol-powered-ertiga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई BSVI Ertiga, प्रदूषण में आएगी भारी कमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई BSVI Ertiga, प्रदूषण में आएगी भारी कमी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 08 Aug 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
Maruti Suzuki BSVI Ertiga
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए अब 3rd जनरेशन अर्टिगा को BSVI इंजन में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि मारुति ने 7 महीने पहले ही नेक्स्ट जेन अर्टिगा पेट्रोल को लॉन्च किया था। इस समय भारत में कंपनी की Alto, WagonR, Swift, Baleno और Dzire जैसी गाड़ियां BSVI इंजन में आती हैं।
BSIV फ्यूल से भी चलेगी
2 of 3
Next Gen Ertiga
BSVI इंजन में आने वाली मारुति सुजुकी की अर्टिगा छठी कार है। BSVI इंजन में आने की वजह से अब अर्टिगा में नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) उत्सर्जन में लगभग 25 फीसदी की भारी कमी आएगी। आपको बता दें कि BSVI वाहन BSIV पेट्रोल पर भी चल सकते हैं। ऐसे में गाड़ी चलाने वालों को कोई दिक्कत नहीं होगी। वैसे धीरे-धीरे देश में BSVI फ्यूल आ रहा है लेकिन इसमें अभी थोड़ा समय लग सकता है।
BSIV अर्टिगा की कीमत
3 of 3
Maruti Suzuki Ertiga 2019 Rear
BSVI नेक्स्ट जेन अर्टिगा पेट्रोल की कीमत 7,54,689 लाख रुपये से शुरू से शुरू होती है। ये कीमत दिल्ली में एक्स-शो रूम है। इंजन की बात करें तो इसमें K15B 1.5 पेट्रोल इंजन लगा है जो 104PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। अर्टिगा को कंपनी ने अपने लेटेस्ट Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया है जोकि वजन में हल्का होने के साथ-साथ काफी मजबूत भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।