फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिना पैसे' दिए भी घर ले जा सकते हैं नई कार और इलेक्ट्रिक स्कूटर, पसंद न आए तो बदल लें

Wed, 12 Jun 2019 04:46 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 12 Jun 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Maruti, hyundai, skoda and toyota offering their cars on lease plan with free maintenance
new car

अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप अपने सपनों की कार बिना कोई डाउनपेमेंट किए भी घर ला सकते हैं। इसके अलावा न तो आपको कार की मैंटेनेंस की चिंता करने की जरूरत है, वहीं अपनी पसंद के मुताबिक नई कार में भी अपग्रेड कर सकते हैं। देश की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अब अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए लीज प्रोग्राम लांच कर दिया है।


 

ह्यूंदै

Maruti, hyundai, skoda and toyota offering their cars on lease plan with free maintenance
Hyundai Creta

इन कंपनियों में ह्यूंदै, महिंद्रा, स्कोडा और फिएट शामिल हैं। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्यूंदै ने ALD ऑटोमोटिव से करार साथ किया है। इस करार के तहत ALD ऑटोमोटिव से हुंडई की कारें 2 से 5 साल के लिए लीज पर ली जा सकती है। लेकिन यह कार के मॉडल और शहर पर निर्भर करेगा। पहले फेज में यह सर्विस बेंगलुरु, दिल्ली, चैन्नई, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली-NCR में उपलब्ध होगी। स्कीम के तहत सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा 17,642 रुपये के मासिक किराये पर मिलेगी, जिसमें जीएसटी भी शामिल हैं। पांच साल तक यह कीमत चुकानी होगी। वहीं अगर नई क्रेटा शोरूम से खरीदते हैं, तो इसके लिए 2.73 लाख रुपये की डाउनपेमेंट देनी होगी और पांच सालों तक ईएमआई के तौर पर 18,901 रुपये चुकाने होते हैं।

स्कोडा

Maruti, hyundai, skoda and toyota offering their cars on lease plan with free maintenance
skoda rapid boot space

वहीं स्कोडा भी कुछ ऐसा ही प्लान पेश कर रही है। स्कोडा के प्लान के तहत 17 लाख की बचत का दावा कर रही है। स्कोडा की प्रीमियम सेडान कार सुपर्ब पर यह ऑफर दे रही है। इस प्लान में पेट्रोल चलित मैनुअल ट्रांसमिशन सुपर्ब को लीज पर दिया जाएगा। स्कोडा इंडिया ने जापान की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी OAIS के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत कंपनी 19,856 रुपये के शुरूआती मासिक शुल्क पर गाड़ियां लीज पर दे रही है।

लीज पर मिलने वाली कारों में रोड टैक्स, इंश्योरेंस, ब्रेकडाउन असिस्टेंस, एक्सिडेंटल रिपेयर, एंड-टू-एंड मेंटेनेंस, शेड्यूल टायर और बैटरी में बदलाव और एक रिप्लेसमेंट व्हीकल जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा

Maruti, hyundai, skoda and toyota offering their cars on lease plan with free maintenance
mahindra Scorpio Puja सांकेतिक - फोटो : Team-BHP

महिंद्रा ने Mahindra Marazzo, Scorpio और XUV 500 को लीज पर देने का ऑफर शुरू कर दिया है, जिसे 12 से 48 माह के लिए दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत कंपनी लीज पर नई पुरानी दोनों गाड़ियां मुहैया करा रही है। महिंद्रा एक्सयूवी 500 के W5 वेरिएंट का किराया इंश्योरेंस की कीमत मात्र 71,565 रुपये रखा है। जिसका मंथली चार्ज 12 महीने के लिए 35,590 रुपये और 48 महीने के लिए 29,190 रुपये होगा। वहीं इस कार को 48 महीने के बाद खरीदने के लिए 21,01923 रुपये देने होंगे, जबकी इस कार की कुल कीमत 20.57 लाख रुपये है। इसके अलावा लीज पर महिंद्रा मराजो और स्कॉर्पियो भी उपलब्ध है।
 

विज्ञापन

मारुति

Maruti, hyundai, skoda and toyota offering their cars on lease plan with free maintenance
Maruti Suzuki Vitara Brezza

लीज प्लान के लिए मारुति ने कार रेंटल वेबसाइट Revv से करार किया है। इस प्लान के तहत लोगों को कार खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे कारों को लीज पर ले सकेंगे। इसके लिए केवल मासिक किश्तें चुकानी होंगी, जिसमें मैंटिनेस कॉस्ट भी शामिल होगी। हालांकि इस प्लान के तहत ग्राहकों को लीज पर गाड़ी लेते वक्त केवल पहले साल का इंश्योरेंस प्रीमियम चुकाना होगा। लीज पर लेने के लिए कस्टमर को 12 से 48 महीने का सबस्क्रिप्शन प्लान चुनना होगा, जिसके बाद कस्टरमर चाहें, तो कार वापस लौटा सकते हैं, या फिर खरीद भी सकते हैं। लेकिन इस लीज ली हुई कारों पर ब्लैक और व्हाइट नंबर प्लेट नहीं लग सकेगी, और उन पर पीली कमर्शियल नंबर प्लेट लगेगी।

मारुति विटारा ब्रेजा के लीज प्लान की बात करें, तो ब्रेजा के लिए पहले साल इंश्योरेंस के लिए 46,181 रुपये चुकाने होंगे, वहीं 12 महीने के लिए किराया 24,790 रुपये प्रति माह होगा, बाद में घटकर 48 माह तक 20,390 रुपये हो जाएगी। इस तरह से गाड़ी की कुल ओनरशिप कॉस्ट 14.32 लाख रुपये पड़ती है। जबकि खरीदने पर कुल ओनरशिप कॉस्ट 13.34 लाख रुपये होती है।        

वहीं बलेनो 1.2 लीटर सिग्मा भी सबस्क्रिप्शन पर उपलब्ध है। बलेनो के लिए पहले साल का इंश्योरेंस 30,687 रुपये पड़ता है, जबकि 12 महीने तक हर माह 18,290 रुपये देने होते हैं, जो बाद में घट कर 48 माह तक 14,290 रुपये हो जाता है। वहीं सबस्क्रिप्शन पर कुल ओनरशिप कॉस्ट 10,34,766 रुपये होती है, जबकि खरीदने पर 8,96,853 रुपये हो जाती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed