फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti लॉन्च करेगी भारत की सबसे सस्ती Electric Car Futuro-e, चलेगी 200 किलोमीटर, कीमत होगी इतनी कम

Thu, 30 Jan 2020 09:26 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
maruti electric car launch date in india maruti suzuki future electric cars maruti futuro-e
Maruti Suzuki Futuro-e - फोटो : Maruti Suzuki
भारत में Electric कारों का बाजार बढ़ता दिख रहा है। सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहन दे रही है। कई ऑटोमोबाइल कंपनियां भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।  हालिया लॉन्च हुई टाटा मोटर्स की Tata Nexon EV, एमजी मोटर की MG ZS EV और पहले से मौजूद Tata Tigor EV, महिंद्रा की e-Verito, ह्यूंदै की Hyundai Kona इलेक्ट्रिक कार के बाद देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) भी इस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज करना चाहती है। मारुति इस सेगमेंट में मार्केट लीडर बनना चाहती है इसलिए वो अपनी प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में अपनी इलेक्ट्रिक कार की कीमत कम रखना चाहती है। ऐसे में फरवरी में होने वाले Auto Expo (ऑटो एक्सपो) 2020 में Maruti Suzuki सबसे सस्ती Electric car (इलेक्ट्रिक कार) पेश कर सकती है। 
maruti electric car launch date in india maruti suzuki future electric cars maruti futuro-e
Maruti Suzuki Concept Futuro-e Car - फोटो : social media
इन सबके बीच कुछ दिन पहले ही Maruti Suzuki ने अपनी पहली Electric Car Futuro-e के कॉन्सेप्ट की जानकारी दी है। मारुति सुजुकी Futuro-e कार के कॉन्सेप्ट और डिजाइन को भारत में तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक Futuro-e का लुक युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और दिखने में यह काफी बोल्ड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Electric car (इलेक्ट्रिक कार) Wagon R (वैगन आर) हैचबैक पर आधारित हो सकती है। कंपनी इस कार का प्रोडक्शन वर्जन पेश करेगी। यानी इसके लॉन्च वर्जन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 
maruti electric car launch date in india maruti suzuki future electric cars maruti futuro-e
Maruti Electric Car Trademark - फोटो : Social Media

बैटरी और रेंज

मारुति सुजुकी पिछले एक साल से अपनी इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है। इस दौरान इसे कई बार देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Futuro-E में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इस कार को रेगुलर 15A सॉकेट के साथ DC फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकेगा। बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद कार करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी, जो शहर में घूमने-फिरने के लिए पर्याप्त है। कुछ दिनों पहले मारुति ने Futuro-E नाम से ट्रेडमार्क रजिस्टर कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti electric car launch date in india maruti suzuki future electric cars maruti futuro-e
Maruti Electric Car - फोटो : Social Media

डायमेंशन 

मारुति Futuro-E में कन्वेंशनल फ्रंट ग्रिल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और एलईडी टेललाइट्स भी मिलेंगी। वहीं इसमें अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। वहीं इसका डाइमेंशन मौजूदा मॉडल जितना ही हो सकता है। इसकी लंबाई 3655 एमएम, चौड़ाई 1620 एमएम और ऊंचाई 2435 एमएम हो सकती है। इसका व्हीलबेस 2435 एमएम रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
maruti electric car launch date in india maruti suzuki future electric cars maruti futuro-e
इलेक्ट्रिक WagonR - फोटो : Social

डिजाइन

मारुति की इस पहली इलेक्ट्रिक कार के सामने आए ग्राफिक्स से पता चलता है कि इस कार में कूपे जैसी रूफलाइन दी गई है। इसके साथ ही यह SUV कार की तरह काफी मस्कुलर होगी। मारुति सुजुकी ने कहा कि Concept Futuro-e लोकप्रिय यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट के लिए एक बोल्ड और नई ग्लोबल डिजाइन भाषा को प्रदर्शित करता है। Concept Futuro-e का लुक बिल्कुल नया होगा। कंपनी के मुताबिक इस कार में यूनिक पेंट फिनिश और बेजोड़ लाइट्स मिलेंगे। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने कहा कि यह साधारण और ताकतवर डिजाइन और फ्रंट और रियर में फ्यूचरिस्टिक लाइट सिग्नेचर, आधुनिक ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम में अपनी खास जगह बनाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed