टोयोटा बैज के साथ आने वाली बलेनो की लान्चिंग की तैयारियां हो रही हैं। टोयोटा ‘बलेनो’ को इस साल के मध्य में लान्च किया जा सकता है। वहीं बलेनो को केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही लान्च किया जाएगा। इससे पहले रेनो डस्टर और निसान टेरेनो, निसान सनी और रेनो स्काला, दोनों एक दूसरे के बैज लगा कर बेचती हैं।
कारों के कुछ मॉडल्स को अपने बैज लगा कर बेचेंगी
टोयोटा और मारुति ने 2017 में पहली बार पार्टनरशिप का एलान किया था, जिसके तहत दोनों कंपनियां एक-दूसरे की कारों के कुछ मॉडल्स को अपने बैज लगा कर बेचेंगी। इस एग्रीमेंट के तहत मारुति टोयोटा को बलेनो, अर्टिगा, सियाज और विटारा ब्रेजा जैसी कारें देगी, वहीं टोयोटा की कोरोला को मारुति अपना बैज लगा कर बेचेगी।
बलेनो का कोड नेम A11
3 of 6
toyota glanza launched india rear
इस एग्रीमेंट के तहत बलेनो पहली कार होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा ने बलेनो का कोड नेम A11 रखा है और इसे टोयोटा ग्लैंजा नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। खबरों के मुताबिक कंपनी ग्लैंजा की बिक्री 6 जून से शुरू कर सकती है। गुजरात में इस प्रीमियम हैचबैक का प्रोडक्शन चल रहा है।
ग्लैंजा नाम से ही रजिस्ट्रेशन
खबरों के मुताबिक टोयोटा ने ग्लैंजा नाम से ही रजिस्ट्रेशन कराया है और अगले हफ्ते से कंपनी टीवी और प्रिंट में इसके विज्ञापन देना शुरू करेगी। साथ ही, सप्लायर्स से बातचीत करने के बाद इसका प्रोडक्शन टीकेएम बिदादी प्लांट शिफ्ट किया जा सकता है।
कई नए कॉस्मेटिक अपडेट
5 of 6
Maruti Baleno SHVS Hybrid BSVI
वहीं ग्लैंजा में कई नए कॉस्मेटिक अपडेट भी किए गए हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट और नए रिअर बंपर दिए जाएंगे। टोयोटा ग्लैंजा में 1.2 लीटर का K12B पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर का बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा। दोनों इंजनों के पावर आउटपुट और टॉर्क में कोई अंतर नहीं होगा। अल्फा और जीटा वेरियंट में ये इंजन मिलेंगे और दोनों को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ लान्च किया जा सकता है।