इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में सोमवार को 40वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली की टीम इस जीत के साथ ही अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जमकर रन बरसे लेकिन अंत में ऋषभ पंत की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली की जीत हुई।
VIDEO: जोफ्रा आर्चर की फुलटॉस गेंद स्टंप पर लगी, फिर भी आउट नहीं हुए पृथ्वी शॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मैच के दौरान जब दिल्ली को जीत के लिए 25 गेंदों में 41 रनों की जरूरत थी, तभी 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने पृथ्वी शॉ को एक फुल टॉस गेंद फेंकी जो सीधे स्टंप्स पर लगी लेकिन राजस्थान का दुर्भाग्य कि गेंद लगने के बाद भी गिल्लियां नहीं गिरी और पृथ्वी शॉ नॉट आउट रहे।
— Cricket Lover (@Cricket50719030) April 22, 2019
हालांकि ये पहली बार नहीं था जब ऐसा कुछ हुआ बल्कि इसी सीजन में इससे पहले भी कई बार ऐसा वाकया हो चुका है।
And it happens again! #RRvKKRhttps://t.co/Q4lkFirmz9 via @ipl
— Dixit Bhargav (@dixitbhargav09) April 7, 2019
राजस्थान के जोफ्रा आर्चर के साथ ही ऐसी घटना एक बार और घटी। चेन्नई के खिलाफ मैच में आर्चर की तेज गेंद धोनी के बल्ले से लगते हुए स्टंप्स पर लगी लेकिन फिर भी गिल्लियां नहीं गिरी और धोनी नॉट आउट रहे।
WATCH: Thala Dhoni effect? When even bails refused to fall
📹📹https://t.co/ccTyMBLToc #CSKvRR