मारुति सुजुकी सियाज और अर्टिगा के बाद अब अपने पॉपुलर बी2 सेगमेंट मॉडल बलेनो हैचबैक का भी फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बलेनो को मारुति ने 2015 में लॉन्च किया था, लेकिन उसके बाद से मारुति ने अभी तक उसे अपडेट नहीं किया है। वहीं माना जा रहा है कि बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन हुंडई आई20 को कड़ी चुनौती देगा।
Maruti Baleno के फेसलिफ्ट वर्जन की पिक्चर्स लीक! दिख रही है बेहद स्टाइलिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति वैगन आर की पिक्चर्स भी हुई लीक
2019 में मारुति कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति अपनी पॉपुलर बी सेगमेंट कार वैगन आर का भी 23 जनवरी को नया वर्जन लॉन्च करेगी। वैगन आर के नए वर्जन की लीक हुईं पिक्चर्स ने पहले से ही तहलका मचा दिया है। वहीं अब मारुति बलेनो की भी पिक्चर्स लीक हो गई हैं।
आगे देखिए बलेनो की लीक पिक्चर्स...
बलेनो में नए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स
बलेनो के नए फेसलिफ्ट वर्जन में हैचबैक पहले से ज्यादा स्टाइलिश दिखाई दे रही है। हालांकि फेसलिफ्ट वर्जन में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। फेसलिफ्ट वर्जन में नए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बलेनो प्रोजेक्टर हैडलैंप्स वर्जन के साथ आती है, लेकिन केवल अल्फा मॉडल में यह फीचर मिलता था। उम्मीद जताई जा रही है कि बलेनो के सभी वैरियंट्स में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मिलेंगे।
जून से पहले लॉन्चिंग!
बलेनो का नया वर्जन 2019 में जून से पहले लॉन्च हो सकता है। बलेनो के बंपर में बदलाव दिखाई दे रहा है। नए बंपर से बलेनो पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाई दे रही है। एयरडैम को रिफ्रेश किया गया है, साथ ही नए स्टाइलिश फॉग लैंप्स लगाए गए हैं। इसके अलावा पिछले बंपर और टेल लाइट्स में भी बदलाव किया गया है। साथ ही, मारुति बलेनो में नए अलॉय व्हील्स भी लॉन्च कर सकती है।
आ सकते हैं स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम फीचर
वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति बलेनो के इंटीरियर में भी बदलाव कर सकती है। हालांकि मारुति अपने सभी फेसलिफ्ट मॉडल्स में पहले ही क्ल्स्टर डायल में बदलाव कर चुकी है। वहीं सीटों के अलावा अपहोल्ट्री, वुडन डैशबोर्ड, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे भी फीचर भी दे सकती है। फेसलिफ्ट सियाज में भी मारुति ने कुछ ऐसी बदलाव किए थे।