होंडा इंडिया ने Honda Jazz का लिमिटेड एक्सक्लूसिव एडिशन लॉन्च किया है। इस खास एडिशन में होंडा ने कई नए फीचर दिए हैं। होंडा ने जैज के इस खास एडिशन को केवल सीवीटी ट्रांसमिशन में लॉन्च किया है। जानिए क्या खास है जैज के इस एडिशन में...
पीछे छूटी मारुति सियाज और हुंडई वरना
होंडा इंडिया जनवरी 2019 में हुई कारों की बिक्री से बेहद उत्साहित है। उसकी तीनों कारों होंडा सिटी, होंडा अमेज, होंडा जैज और होंडा WR-V ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन किया है। यहां तक कि होंडा सिटी ने जनवरी की बिक्री के आंकड़ों में मारुति सियाज और हुंडई वरना को पीछे छोड़ दिया है।
होंडा अमेज, WR-V का भी आएगा लिमिटेड एडडिशन
वहीं खबरें है कि होंडा अमेज, होंडा WR-V का भी लिमिटेड एडडिशन लॉन्च किया जा सकता है। दोनों कारों में पेट्रोल और डीजल में टॉप VX MT वैरियंट में यह एडिशन दिया जा सकता है। वहीं होंडा जैज में VX CVT वैरियंट में ही यह स्पेशल एडिशन निकाला गया है। होंडा जैज के एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 8.7 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। हालांकि VX CVT वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.55 लाख रुपए है।
मिलेंगे कई नए फीचर
4 of 6
2019 Honda Jazz Excusive edition
वहीं एक्सक्लूसिव एडिशन में होंडा ने फ्रंट में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं साइड में ब्लैक कलर की पट्टी दी गई है, जो शोल्डर लाइन तक जाती है। इसके अलावा इसमें ब्लैक अलॉय, पीछे रूफ स्पॉयलर और एक्सक्लूसिव एडिशन का बैज दिया गया है। पीछे एलईडी विंग लाइट, ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, क्रोम डोर हैंडल, टर्न इंडीकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिक मिरर, फॉग लैंप दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें एक्सक्लूसिव एडिशन में डुअल एयरबैग्स, सेंसर्स के साथ रिअर पार्किंग कैमरा, हैडरेस्ट, एबीएस के साथ ईबीडी, इमोबिलाइजर दिया गया है।
मिलेगा शानदार इंटीरियर
5 of 6
2019 Honda Jazz new facelift
वहीं इंटीरियर में डिजीपैड 2.0 17.7 सेमी का टच स्क्रीन नेविगेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्ट-की के साथ पुश बटन स्टार्ट-ऑफ, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील (ऑडियो हैंड्सफ्री पैडल शिफ्ट और क्रूज कंट्रोल फीचर), टचस्क्रीन ऑटो एसी, मल्टी इंफॉरमेशन कॉम्बीमीटर, टिल्ट स्टीयरिंग, ड्राइवर आर्मरेस्ट, ड्राइवर सीट एडजस्टर जैसे फीचर हैं।