फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क हादसों में जान बचाने के लिए खास बनाई गई हैं ये 3 कारें, Mahindra ने दिए हैं धांसू फीचर्स

Thu, 26 Nov 2020 04:55 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 26 Nov 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV300 to Thar 2020 to Marazzo here are Mahindra safest cars that recieved hightest ratings by Global NCAP
Mahindra Safest Cars - फोटो : Amar Ujala

आज हम आपको महिंद्रा की उन तीन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सड़क हादसों के दौरान सबसे सुरक्षित हैं। इन गाड़ियों में Mahindra XUV300, Mahindra Thar 2020 और Mahindra Marazzo शामिल हैं। इन कारों को Global NCAP की तरफ से किए गए टेस्ट में शानदार रेटिंग्स मिली हैं। आसान भाषा में समझें तो इन कारों में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सड़क दुर्घटना के दौरान बच्चों से बड़ों तक की जान को बचाने में मदद करते हैं। इन कारों को कई बार टेस्ट किया गया है। तो डालते हैं इन कारों को मिली रेटिंग और कीमतों पर एक नजर।

Mahindra XUV300: देश की सबसे सुरक्षित कार

Mahindra XUV300 to Thar 2020 to Marazzo here are Mahindra safest cars that recieved hightest ratings by Global NCAP
Mahindra XUV300 Global NCAP Crash test - फोटो : Global NCAP

XUV300 देश की सबसे सुरक्षित कार है। Global NCAP की तरफ से इसे 5 स्टार रेटिंग दी गई है।

  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.42 अंक मिले
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 37.44 अंक मिले 

XUV300 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपये है। सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। 

Mahindra Thar 2020: देश की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोडिंग कार

Mahindra XUV300 to Thar 2020 to Marazzo here are Mahindra safest cars that recieved hightest ratings by Global NCAP
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
Global NCAP के मुताबिक Mahindra Thar 2020 देश की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोडिंग कार है। 
  • एडल्ट प्रोटेक्शन और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। 
  • टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.52 अंक और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 41.11 अंक मिले हैं।
Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाती है। Global NCAP ने महिंद्रा थार के स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर वाली कार को क्रैश टेस्ट किया। इसका कार में डुअल एयरबैग्स और एबीएस (एंटीलॉक ब्रेक्स) दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra Marazzo: देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी

Mahindra XUV300 to Thar 2020 to Marazzo here are Mahindra safest cars that recieved hightest ratings by Global NCAP
Mahindra Marazzo Car Crash - फोटो : Mahindra
Mahindra Marazzo देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। इसके अलावा यह भारत में बनी पहली MPV (मल्टी परपज व्हीकल) जिसे Global NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग मिली है।
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है
  • एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.85 अंक मिले 
  • चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 22.22 अंक मिले 
Mahindra Marazzo की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। सुरक्षा के लिए इसमें- इसके सभी वेरिएंट्स में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS, ड्राइवर साइड सीट-बेल्ट रिमाइंडर, फ्रंट सीट-बेल्ट प्रिटेंसर और पीछे की सीटों के लिए Isofix एंकरेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्या है Global NCAP?

Mahindra XUV300 to Thar 2020 to Marazzo here are Mahindra safest cars that recieved hightest ratings by Global NCAP
सांकेतिक - फोटो : Global NCAP
Global NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत कर सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed