आज हम आपको महिंद्रा की उन तीन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सड़क हादसों के दौरान सबसे सुरक्षित हैं। इन गाड़ियों में Mahindra XUV300, Mahindra Thar 2020 और Mahindra Marazzo शामिल हैं। इन कारों को Global NCAP की तरफ से किए गए टेस्ट में शानदार रेटिंग्स मिली हैं। आसान भाषा में समझें तो इन कारों में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सड़क दुर्घटना के दौरान बच्चों से बड़ों तक की जान को बचाने में मदद करते हैं। इन कारों को कई बार टेस्ट किया गया है। तो डालते हैं इन कारों को मिली रेटिंग और कीमतों पर एक नजर।
{"_id":"5fbf8becfff9805947452eba","slug":"mahindra-xuv300-to-thar-2020-to-marazzo-here-are-mahindra-safest-cars-that-recieved-hightest-ratings-by-global-ncap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में जान बचाने के लिए खास बनाई गई हैं ये 3 कारें, Mahindra ने दिए हैं धांसू फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सड़क हादसों में जान बचाने के लिए खास बनाई गई हैं ये 3 कारें, Mahindra ने दिए हैं धांसू फीचर्स
Thu, 26 Nov 2020 04:55 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 26 Nov 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Safest Cars
- फोटो : Amar Ujala
Mahindra XUV300: देश की सबसे सुरक्षित कार
Mahindra XUV300 Global NCAP Crash test
- फोटो : Global NCAP
XUV300 देश की सबसे सुरक्षित कार है। Global NCAP की तरफ से इसे 5 स्टार रेटिंग दी गई है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 5 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 16.42 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 37.44 अंक मिले
XUV300 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपये है। सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है।
Mahindra Thar 2020: देश की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोडिंग कार
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
Global NCAP के मुताबिक Mahindra Thar 2020 देश की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोडिंग कार है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है।
- टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.52 अंक और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 41.11 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Marazzo: देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी
Mahindra Marazzo Car Crash
- फोटो : Mahindra
Mahindra Marazzo देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। इसके अलावा यह भारत में बनी पहली MPV (मल्टी परपज व्हीकल) जिसे Global NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग मिली है।
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.85 अंक मिले
- चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 22.22 अंक मिले
विज्ञापन
क्या है Global NCAP?
सांकेतिक
- फोटो : Global NCAP
Global NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत कर सकती हैं।