फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12.5 करोड़ साल का वो 'रहस्यमय' आइलैंड, जिसे कहा जाता है हिंद महासागर का अनमोल हीरा

Tue, 31 Dec 2019 06:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Island organ pipes which called the precious diamond of the Indian Ocean
ऑर्गन पाइप्स द्वीप - फोटो : Social media

यहां केवल नाव से पहुंचा जा सकता है और अब तक गिनती के पर्यटक ही यहां पहुंचे हैं, लेकिन इसे हिंद महासागर का अनमोल हीरा कहा जाता है। मेडागास्कर से 70 किलोमीटर उत्तर में स्थित है द्वीप ऑर्गन पाइप्स। आश्चर्यजनक प्राकृतिक खूबसूरती वाला यह द्वीप करीब 12.5 करोड़ साल पहले तब अस्तित्व में आया जब मेडागास्कर अफ्रीका से अलग हुआ।

Mysterious Island organ pipes which called the precious diamond of the Indian Ocean
ऑर्गन पाइप्स द्वीप - फोटो : Social media

ये आइलैंड उन 20 द्वीपों के समूह का हिस्सा है जिनकी सबसे बड़ी खासियत है ट्यूब के आकार की बेसाल्ट ज्वालामुखी चट्टानें, जो आसमान से भी खूबसूरत नजर आती हैं। यह काफी हद तक उत्तरी आयरलैंड के प्रसिद्ध जाइंट कौजवे की याद दिलाता है। दोनों ही जगह ऐसी चट्टानें अचानक हुए ज्वालामुखीय विस्फोट और तेज गति से लावा निकलने के चलते बनी हैं। लेकिन आयरलैंड का जाइंड कौजवे वर्ल्ड हैरिटेज साइट के तौर पर मशहूर है जहां हजारों पर्यटक हर साल पहुंचते हैं। दूसरी ओर ऑर्गन पाइप्स तक सालाना चंद पर्यटक ही पहुंचते हैं और वो भी नाव के सहारे। 

Mysterious Island organ pipes which called the precious diamond of the Indian Ocean
ऑर्गन पाइप्स द्वीप - फोटो : Social media

यहां पहुंचने वाले ज्यादातर पर्यटक एक दिन की यात्रा के लिए आते हैं। सबकी कोशिश जले हुए तांबे की तरह दिखने वाले सैकड़ों खंभों के बारे में जानने की होती है, जिनकी लंबाई 20 मीटर के आसपास है। वहीं कुछ दूसरे लोग 4 करोड़ साल पुरानी लुप्त हो चुकी मछलियों की प्रजाति के जीवाश्म को तलाशने का काम करते हैं। ज्वालामुखीय लावों के साथ उन अवशेषों के समुद्र तल से उपर आने का अनुमान लगाया जाता है। इसके अलावा हरे कछुओं और बोतल जैसी नाक वाली डॉल्फिन के साथ समुद्र में तैरने का आनंद भी लोग लेते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Island organ pipes which called the precious diamond of the Indian Ocean
ऑर्गन पाइप्स द्वीप - फोटो : Social media

ऑर्गन पाइप्स के तांबे और बेसाल्ट की चट्टानों के बीच प्रकृति की मौजूदगी भी साफ नजर आती है। अब इसी तस्वीर में देखिए, तांबे के रंग वाली चट्टानों के बीच एक पौधा पनप ही आया है। करीब 12 किलोमीटर लंबे और तीन किलोमीटर चौड़े इस द्वीप में काफी समुद्री पक्षी मौजूद हैं। इसमें ब्राउन बूबीज, नार्दन गैनेट्स और श्वेत पूंछ वाले ट्रॉपिक बर्ड्स शामिल हैं। दिलचस्प ये भी है कि ये पक्षी बारिश होने के बाद चट्टानों से छनकर साफ हुए पानी को पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं। 

विज्ञापन
Mysterious Island organ pipes which called the precious diamond of the Indian Ocean
मैडागास्कर फिश ईगल - फोटो : Social media

इस द्वीप समूह में खास फ्रिगेट पक्षियों के 100 जोड़े भी निवास करते हैं। पक्षी विशेषज्ञ या पक्षियों में दिलचस्पी रखने वाले यहां इन पक्षियों को देखने के लिए भी पहुंचते हैं। यहां दुनिया के सबसे लुप्तप्राय पक्षियों में शामिल मैडागास्कर फिश ईगल भी पाई जाती है, जिसे किंग ऑफ द स्काई भी कहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed