फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Thar ने मचाया भारत में तहलका, लॉन्च के चार दिनों के अंदर 9000 ग्राहकों ने किया बुक

Tue, 06 Oct 2020 01:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 06 Oct 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar 9000 units booked in India within four days of launch
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

महिंद्रा (Mahindra) ने 2 अक्टूबर, 2020 को अपनी नई-जनरेशन वाली थार को भारत में लॉन्च किया था। इसी दिन कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू की थी। महिंद्रा के मुताबिक लॉन्च से अब तक में Mahindra Thar 2020 के 9000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। खास बात यह है कि इसका डेमो मॉडल केवल 18 शहरों में उपलब्ध है और यह पूरे देश में 15 अक्टूबर से उपलब्ध होगी। यानी करीब चार दिनों में इस एसयूवी को अब तक नौ हजार ग्राहक मिल चुके हैं। बता दें कि महिंद्रा ने अपनी अपनी ऑफ-रोडिंग एसयूवी को भारत में पहली बार 15 अगस्त को पेश किया था, लेकिन कंपनी ने उस समय इसकी कीमतों पर से पर्दा नहीं हटाया था।

2020 Mahindra Thar: कीमतें

Mahindra Thar 9000 units booked in India within four days of launch
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

2020 Mahindra Thar: AX 

  • पेट्रोल: स्टैंडर्ड 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 9.80 लाख रुपये है।
  • पेट्रोल: 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 10.65 लाख रुपये है।
  • डीजल: 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 10.85 लाख रुपये है।


2020 Mahindra Thar: LX OPT

  • पेट्रोल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 11.90 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 12.10 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.20 लाख रुपये है।


2020 Mahindra Thar: LX

  • पेट्रोल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.49 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 12.85 लाख रुपये है।
  • डीजल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.95 लाख रुपये है।

नोट- सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं

2020 Mahindra Thar: परफॉर्मेंस

Mahindra Thar 9000 units booked in India within four days of launch
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा।


इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन  130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 Mahindra Thar: कलर वेरिएंट्स

Mahindra Thar 9000 units booked in India within four days of launch
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media

नई जेनरेशन वाली Thar भारतीय बाजार में छह रंगों में उपलब्ध है। इनमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज शामिल हैं।

विज्ञापन

फीचर्स और लुक

Mahindra Thar 9000 units booked in India within four days of launch
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media

Mahindra के 2020 वर्जन के लुक को थोड़ा सा अपडेट किया गया है। इसके अलावा इसमें बड़ा कैैबिन दिया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है। कंपनी ने अपनी Thar को मल्टीपल रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी मिलेगा।

नई Thar में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed