फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में महिन्द्रा की कारों पर जबरदस्त छूट, इस एसयूवी पर 78 हजार रुपये तक डिस्काउंट

Thu, 09 May 2019 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 09 May 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Mahindra summer discount offers in may 2019, upto rs 78,000 off on mahindra suv and cars
Mahindra Scorpio concept

2019-20 की पहली तिमाही की शुरुआत कार कंपनियों के लिए शुभ नहीं रही है। कारों की बिक्री में कोई इजाफा नहीं हुआ है, जिससे कार निर्माता कंपनियां चिंतित हैं। इम मंदी से उबरने के लिए कार कंपनियां तरह तरह के ऑफर पेश कर रही हैं। वहीं महिन्द्रा भी अपनी कारों पर शानदार 78 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।


 

महिन्द्रा KUV100

Mahindra summer discount offers in may 2019, upto rs 78,000 off on mahindra suv and cars
Mahindra KUV100

डिस्काउंट- 70 हजार तक
महिन्द्रा अपनी एंट्री लेवल कार पर 70 हजार का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में आती है। इसका डिजाइन माइक्रो एसयूवी जैसा है, जो लोगों को खासा पसंद है। महिन्द्रा इसके बेस के2 पर 20 हजार का डिस्काउंट, के4 पर 26 हजार, जबकि टॉप के6 और के8पर 40 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। साथ ही महिन्द्रा 29 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट भी दे रही है।
 

महिन्द्रा TUV300

Mahindra summer discount offers in may 2019, upto rs 78,000 off on mahindra suv and cars
mahindra TUV 300

डिस्काउंट- 78 हजार तक
हाल ही में महिन्द्रा ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी TUV300 का फेसलिफ्ट लांच किया है। लेकिन कंपनी डिस्काउंट केवल पुराने मॉडल पर ही दे रही है। महिन्द्रा इस पर 63 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है, जो सभी वेरियंट्स पर मिलेगा। यह केवल 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ ही आती है, जो 100 बीएचपी की पावर देता है। इस पर अतिरिक्त 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिन्द्रा TUV300 प्लस

Mahindra summer discount offers in may 2019, upto rs 78,000 off on mahindra suv and cars
Anand mahindra's new tuv 300plus

डिस्काउंट- 65 हजार तक
महिन्द्रा अपनी 7 सीटर लांग व्हील बेस पर भी 65 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। हालांकि महिन्द्रा जल्द ही इसका फेसलिफ्ट लांच करने वाली है। महिन्द्रा अपनी एसयूवी पर 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
 

विज्ञापन

महिन्द्रा बोलेरो पावर प्लस

Mahindra summer discount offers in may 2019, upto rs 78,000 off on mahindra suv and cars
Mahindra Bolero Power Plus

डिस्काउंट- 35 हजार तक
महिन्द्रा बोलेरो कंपनी की सबसे पुरानी एसयूवी में से एक है। कंपनी इस एसयूवी पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 15 हजार रुपये का सीधे कैशबैक मिलेगा और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed