फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर शीला दीक्षित VS मनोज तिवारी की जंग, दोनों का सियासी करियर दांव पर

Thu, 09 May 2019 06:28 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 09 May 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 everythings you need to know about north east delhi lok sabha constituency
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट

2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट बेहद हाई-प्रोफाइल है। कांग्रेस ने इस सीट पर तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा की तरफ से मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिलीप पांडे मैदान में हैं। 2014 में मोदी लहर की बदौलत इस सीट पर मनोज तिवारी ने 'आप' उम्मीदवार आनंद कुमार को चुनाव हराया था। उत्तर पूर्वी दिल्ली में पूर्वाचंल के लोगों की संख्या अच्छी-खासी है। हालांकि, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या इस सीट पर सबसे ज्यादा है। 12 मई को छठे चरण के लिए वोटिंग होनी है। आइए इस सीट के सियासी समीकरणों पर नजर डालते हैं...

Lok sabha chunav 2019 everythings you need to know about north east delhi lok sabha constituency
मनोज तिवारी-शीला दीक्षित - फोटो : Amar Ujala
इस सीट से भाजपा के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि उनके सामने कांग्रेस की दिग्गज और वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित हैं। शीला दीक्षित का राजनीतिक अनुभव, मनोज तिवारी और दिलीप पांडे दोनों से ही ज्यादा है। यही वजह है कि इस सीट का मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प बन गया है।
 
Lok sabha chunav 2019 everythings you need to know about north east delhi lok sabha constituency
दिलीप पांडे
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मुस्लिम, अनुसूचित जाति और पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है। 2014 के चुनाव में यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश अग्रवाल को सिर्फ 214792 वोट  मिले थे। जबकि भाजपा विजयी रही थी। इस सीट पर मुख्य मुद्दा अवैध कॉलोनियों का है। आप उम्मीदवार दिलीप पांडे कह चुके हैं कि अगर वह जीतते हैं तो सबसे पहले कच्ची कॉलोनियों को पक्की करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 everythings you need to know about north east delhi lok sabha constituency
Manoj Tiwari-Dilip Pandey-sheila dixit - फोटो : Amar Ujala
इस सीट पर मुस्लिम, पूर्वांचल और अनुसूचित जाति के अलावा गुर्जर वोटरों का प्रभाव है। इस लोकसभा सीट के तहत नौ विधानसभा सीटें आती हैं। मतदाताओं में बिहार और यूपी से पलायन हुए लोगों की संख्या काफी है। ये ही वजह है कि भाजपा और 'आप' दोनों की तरफ से पूर्वांचली चेहरा मैदान में उतारा गया है। 
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 everythings you need to know about north east delhi lok sabha constituency
sheela dixit

कांग्रेस का साफ कहना है कि यहां का मुस्लिम और अनुसूचित समीकरण उसके पक्ष में जाएगा। इसके अलावा निम्न वर्ग का वोट बैंक भी उसकी तरफ खिसक रहा है जो कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हुआ था। उत्तर पूर्वी दिल्ली में करीब 23 फीसदी मुस्लिम हैं। मतदाताओं की संख्या 22.89 लाख है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 12.52 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 10.37 लाख है। इस क्षेत्र में करीब 270 अवैध कॉलोनी और 46 स्लम हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed