{"_id":"5ee72ce08ebc3e42dc3a3976","slug":"mahindra-scorpio-next-generation-launch-date-mahindra-xuv500-new-model-mahindra-xuv500-new-2021-mahindra-xuv-500-new-generation-mahindra-scorpio-2021-model-mahindra-scorpio-new-generation-interior-mahindra-upcoming-cars-2021-mahindra-cars-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आ रही है Mahindra XUV500 और Scorpio न्यू जेनरेशन मॉडल, मिलेगा ज्यादा पावरफुल इंजन, जानें फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आ रही है Mahindra XUV500 और Scorpio न्यू जेनरेशन मॉडल, मिलेगा ज्यादा पावरफुल इंजन, जानें फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स
Mon, 15 Jun 2020 01:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Scorpio Stinger Convertible Concept
- फोटो : For Representation Only
कंपनी के तिमाही परिणामों की घोषणा के समय, घरेलू वाहन निर्माता Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने खुलासा किया है कि वह अगले वित्त वर्ष 2021-22 में दो नए SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) लॉन्च करेगी। इन एसयूवी का कोडनेम - W601 और Z101 है। आने वाले मॉडल महिंद्रा XUV500 और स्कॉर्पियो एसयूवी के न्यू जेनरेशन मॉडल होंगे। इससे पहले कंपनी ने इन दोनों एसयूवी को इस वर्ष की दूसरी छमाही में सड़कों पर उतारने की योजना बनाई थी। दरअसल, कंपनी ने ऑल-न्यू महिंद्रा थार के लॉन्च को भी अक्टूबर, 2020 तक के लिए टाल दिया है।
Mahindra XUV500 2019
- फोटो : For Representation Only
2021 Mahindra XUV500 की बात करें तो, यह SUV एक नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसकी डिजाइन लैंग्वेज पहले से ज्यादा अच्छी होगी। इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट नए SsangYong Korando और Mahindra Funster रोडस्टर कॉन्सेप्ट से प्रेरित हो सकते हैं। Mahindra Funster रोडस्टर कॉन्सेप्ट को इस साल ऑटो एक्सपो 2020 में पहली बार प्रदर्शित किया गया था।
Mahindra XUV500 Torque converter gearbox
- फोटो : For Representation Only
न्यू XUV500 के इंटीरियर
इसके इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 2021 Mahindra XUV500 में SsangYong Korando की तरह बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नई कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Mahindra XUV500
- फोटो : For Representation Only
न्यू XUV500 का इंजन
ऑल-न्यू XUV500 में नया 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो मौजूदा 2.2-लीटर पेट्रोल इंजन की तुलना में ज्यादा पावरफुल होगा। इसके साथ ही, SUV को एक नया 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा जिसे 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। इसमें दोनों मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलने की संभावना है।

Mahindra Scorpio concept
नई स्कॉर्पियो के फीचर्स
2021 महिंद्रा स्कॉर्पियो में लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस के मॉडिफाइड वर्जन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लुक और फीचर्स में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस कार में LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, बड़ा फ्रंट बंपर, लंबा हुड, ब्लैक आउट पिलर्स, बोल्ड शोल्डर लाइन और एक बड़ा टेलगेट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। मौजूदा जेनरेशन एसयूवी की तुलना में, नई स्कॉर्पियो बड़ा होगा और इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा। नई XUV500 की तरह ही, स्कॉर्पियो में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इस कार में डैशबोर्ड पर हेड-अप डिस्प्ले (HUD) यूनिट मिलने की संभावना है।