महिंद्रा ने मराजो को आज बेहद ही शानदार तरीके से नासिक में लांच किया। मराजो कार का लांचिंग सेट पूरी तरह से समुद्री अंदाज में तैयार किया गया था जिसमें ग्राफिक्स के जरिए शार्क को भी दिखाया गया। एक लंबे इंतजार और तमाम लीक रिपोर्ट के बाद आखिरकार शार्क से इंस्पायर मराजो को महिंद्रा ने लांच कर ही दिया।
इस कार को चार वैरियंट एम2, एम4, एम6, एम8 में लांच किया गया है। साथ ही इसमें छः कलर्स दिये गये हैं। कार की फ्रंट ग्रिल को शार्क के दांतों जैसा बनाया गया है। इस कार में सबसे आकर्षक का केन्द्र इसका शार्क फिन ऐंटीना और शार्क टेल लैम्प जो कि शार्क की पूंछ जैसा दिखता है।
कार की हेडलैम्प को भी काफी आकर्षक लुक देने की कोशिश की गई है। मराजो टवीन चैम्बर प्रोजैक्टर हेडलैम्प से लैस है। महिंद्रा मराजो में कंपनी ने नए 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया है जो 120 बीएचपी पॉवर 300एनएम टॉर्क जेनरेट करता है कार का इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स से लैस है जिसका वजन 141.13 किलोग्राम है।
मराजो में 7 और 8 सीटर केबिन लेआउट दिया गया है। मराजो के केबिन में छत पर लगे एयर-कन्डीशनिंग वेन्ट सिस्टम दिए गये हैं। जो कि बीच से पूरी कार को मिनटों में ठंडा करेंगे।
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें पियानो ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। कार के सेंटर कंसोल में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नीचे एचवीएसी कंट्रोल दिया गया है। कार में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम दिया गया है । कार में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं जो ऑडियो, ब्लूटूथ टेलेफॉनिक और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाओं से लैस हैं।