फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra reveal interior look of marazzo ,design is looking like a fish shark

महिंद्रा की मराजो का इंटीरियर का लुक आया सामने, शार्क मछली से है 'कनेक्शन'

Fri, 10 Aug 2018 12:32 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
Mahindra reveal interior look of marazzo ,design is looking like a fish shark
marazzo

महिंद्रा की मोस्ट अवेटिड कार मराजो का इंटीरियर कंपनी ने पेश किया है जिसमें इसके डैशबोर्ड का लुक सामने आया है। इस MPV के डैशबोर्ड का डिजाइन काफी व्यवस्थित है और इसका क्लटर-फ्री लुक इसे प्रिमियम जैसा बनाने में काफी हद तक सफल भी रहा। पहली बार महिंद्रा ने आधिकारिक नाम के साथ इसकी झलक दिखाई थी जिसे काफी सराहा गया। महिंद्रा मराजो को बिलकुल नए प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। हालांकि इस बात की घोषणा कंपनी ने पहले ही कर दी थी कि यह कार अंदर से काफी स्पेशियस होगी।

विज्ञापन


महिंद्रा ऑटोमोटिव्स ने नई मराजो को डुअल-टोन कलर दिया है और कार का डैशबोर्ड बीज एंड ब्लैक कलर से फिनिश किया गया है। कार में दिए गए क्रोम बेजल्स वाले एयर वेंट्स इसे अलग लुक देते हैं। कार में बड़े आकार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जिससे कार का सेंट्रल कंसोल भी काफी एडवांस नजर आ रहा है। इनमें कई सारे कंट्रोल के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है जो ब्ल्यूटूथ टेलीफोनी और संभवतः क्रूज कंट्रोल से भी लैस होगा।

विज्ञापन

Mahindra reveal interior look of marazzo ,design is looking like a fish shark
महिंद्रा

मराजो के डिजाइन की बात करें तो यह शार्क मछली से प्रेरित होकर बनाया गया है जिसकी झलक कार की ग्रिल, टेललाइट्स और ऐंटीना में देखी जा सकती है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मराजो MPV की दूसरी और तीसरी सीट रो में लैदर सीट्स और रूफ माउंटेड एयर वेंट्स देगा। महिंद्रा का कहना है इस कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा, वहीं कंपनी ने फिलहाल कार का पेट्रोल इंजन ग्राहकों को उपलब्ध नहीं कराया है हालांकि महिंद्रा ने यह पुष्टि की है कि वह कार के पेट्रोल इंजन पर काम कर रही है और मांग के आधार पर इसे लॉन्च किया जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed