फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Car Discount: महिंद्रा की कारों पर 81500 रुपये तक की बंपर छूट, ऑफर खत्म होने में कुछ ही दिन बचे

Mon, 18 Oct 2021 03:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Oct 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
Mahindra New Car Discount Offer 2021 mahindra discount october 2021 mahindra car offers october 2021 car deals october 2021
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
Mahindra Car Discount Offers : फेस्टिव सीजन में वाहन बाजार में डिस्काउंट और ऑफर्स से रौनक बढ़ जाती है। अगर आप फेस्टिव सीजन में महिंद्रा की नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह सही समय है। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) त्योहारों के मौके पर अपने वाहनों पर शानदार डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। कई वाहन निर्माता कंपनियों ने जहां अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं, वहीं महिंद्रा ग्राहकों को लुभाने और बिक्री बढ़ाने के लिए अक्तूबर के महीने में अपने चुनिंदा मॉडलों पर काफी आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। घरेलू वाहन निर्माता अपनी एसयूवी पर 81,500 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के तहत इसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और एडिशनल ऑफर जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी की यह योजना 31 अक्तूबर तक लागू है। यहां हम आपको बता रहे हैं महिंद्रा के किस मॉडल पर क्या ऑफर दिया जा रहा है। 
Mahindra New Car Discount Offer 2021 mahindra discount october 2021 mahindra car offers october 2021 car deals october 2021
Mahindra Bolero - फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बोलेरो पर कंपनी अक्तूबर के महीने में सिर्फ 3,000 रुपये की छूट दे रही है। अक्तूबर महीने के ऑफर के तहत कंपनी इस एसयूवी पर 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 8.72 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 9.70 लाख रुपये तक जाती है। महिंद्रा बोलेरो में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 75 PS का पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा बोलेरो में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, AUX और USB कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ-इनेबल म्यूजिक सिस्टम, कीलेस एंट्री, एसी और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने हाल ही बोलेरो को रिप्लेस करने के लिए महिंद्रा बोलेरो नियो एसयूवी लॉन्च की है। 
 
Mahindra New Car Discount Offer 2021 mahindra discount october 2021 mahindra car offers october 2021 car deals october 2021
Mahindra Scorpio - फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio 
महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो को अक्तूबर के महीने में कुल 22,320 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ पेश किया जा रहा है। कंपनी अपनी इस एसयूवी पर कोई नगद छूट नहीं दे रही है। कंपनी इस पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट के अलावा 13,320 रुपये तक के अतिरिक्त फायदे दे रही है। महिंद्रा स्कॉर्पियो के मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 12.77 लाख रुपये से 17.62 लाख रुपये तक है। कंपनी न्यू जनरेशन स्कॉर्पियो को इस साल त्योहारी सीजन में लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra New Car Discount Offer 2021 mahindra discount october 2021 mahindra car offers october 2021 car deals october 2021
Mahindra KUV100 NXT BS6 - फोटो : Mahindra
Mahindra KUV100 NXT
महिंद्रा की एंट्री लेवल एसयूवी केयूवी100 पर कंपनी कुल 41,055 रुपये तक की छूट दे रही है। ऑफर के तहत इस एसयूवी पर 38,055 रुपये की नगद छूट और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की इस एसयूवी पर कोई एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है। KUV100 NXT एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये से 7.84 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
Mahindra New Car Discount Offer 2021 mahindra discount october 2021 mahindra car offers october 2021 car deals october 2021
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300 
महिंद्रा अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 को कुल 44,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेच रही है। ऑफर के तहत अक्तूबर के महीने में XUV300 एसयूवी पर 15,000 रुपये की नगद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सयूवी 300 कार को इस महीने खरीदने पर 5,000 रुपये के एक्सट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। XUV300 की एक्स-शोरूम कीमत 7.96 लाख रुपये से 13.46 लाख रुपये तक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed