फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renault की पांच लाख की कार ने मचाया धमाल, इसके आगे नहीं टिक पाईं XL6 और Innova

Fri, 13 Dec 2019 09:03 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 13 Dec 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
best selling top 10 mpv cars in india 2019, Renault Triber to Maruti suzuki Ertiga
Renault Triber - फोटो : Renault

देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनियों में से एक Renault ने इस साल अपनी सबसे किफायती एमपीवी Renault Triber लॉन्च की। यह कार लॉन्चिंग के बाद से भारतीय बाजार में लोकप्रिय हो गई है। भारतीय बाजार में सस्ती कारों को काफी पसंद किया जाता है और यह कार सात सीटर में आने वाली सबसे सस्ती एमपीवी है, जिसके चलते इसने कम वक्त में ही मार्केट में अपना दबदबा कायम कर लिया। नवंबर, 2019 में ट्राइबर की 6071 यूनिट्स बिकीं, जिससे साफ जाहिर होता है कि इसे कितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है।


 

best selling top 10 mpv cars in india 2019, Renault Triber to Maruti suzuki Ertiga
Maruti Suzuki Ertiga 2019

टॉप पर मारुति अर्टिगा

नवंबर में एमपीवी कारों की बिक्री के बारे में बात करें, तो अब तक मारुति सुजुकी अर्टिगा एमपीवी की बिक्री के मामले में टॉप पर रही है और ट्राइबर इसमें दूसरे पायदान हासिल करने में कामयाब रही। खास बात यह है कि ट्राइबर मार्केट में नया प्रोडक्ट है जबकि अर्टिगा लंबे समय से बाजार में मौजूद है। मारुति सुजुकी अर्टिगा की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले इस साल 18 फीसदी बिक्री बढ़ी है।

best selling top 10 mpv cars in india 2019, Renault Triber to Maruti suzuki Ertiga
renault triber - फोटो : Social Media

दूसरे नंबर पर रेनो ट्राइबर

वहीं दूसरी तरफ रेनो ट्राइबर की बिक्री में लगातार इजाफा होता जा रहा है और महीने दर महीने एमपीवी सेगमेंट की बिक्री में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। रेनो ट्राइबर को अगस्त 2019 में लॉन्च किया गया था और उस महीने इसकी 2490 यूनिट्स बिकी थीं। अगले महीने सितंबर में 4710 और अक्टूबर में यह बढ़ कर 5240 यूनिट्स तक पहुंच गई। भारतीय बाजार में रेनो पहले से एक अपनी और सात सीटर एमपीवी लॉजी बेचती है, जो कीमत में ट्राइबर से ज्यादा है। बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो जैसी एसयूवी से होता है। नवंबर 2019 में रेनो लॉजी  की सिर्फ छह यूनिट्स ही बिकी थीं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
best selling top 10 mpv cars in india 2019, Renault Triber to Maruti suzuki Ertiga
Renault Triber - फोटो : Renault

ट्राइबर की शुरुआती कीमत  

रेनॉल्ट ट्राइबर सब-4मीटर एमपीवी है, जिसकी शुरुआती कीमत 4.95 लाख रुपये है। इंजन और पावर की बात करें, तो इस एमपीवी में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71 एचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क देता करता है। यह इंजन रेनो ने अपनी छोटी एंट्री लेवल कार क्विड में भी दिया है। ट्रांसमिशन की बात की जाए तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

बेस्ट MPV कारें

कार मॉडल नवंबर-19 नवंबर-18 अक्टूबर-19
1. मारुति अर्टिगा 7357 6362 7197
2. रेनो ट्रॉइबर 6071 0 5240
3. महिंद्रा बोलेरो 5127 5582 5884
4. टोयोटा इनोवा 3414 5425 5062
5. मारुति XL6 2195 0 4328
6. महिंद्रा मराजो 1007 3387 1044
7. होंडा BRV 151 292 284
8. टाटा हेक्सा 126 487 229
9. डेटसन गो प्लस 115 246 189
10. महिंद्रा जाइलो 84 239 87
11. रेनो लॉजी 6 35 48
12. टाटा सूमो 0 403 0
कुल 25,656 22,458 29,592
 

विज्ञापन
best selling top 10 mpv cars in india 2019, Renault Triber to Maruti suzuki Ertiga
datsun go plus

डैटसन गो प्लस से टक्कर

भारतीय बाजार में रेनो ट्राइबर का मुकाबला डैटसन गो प्लस से है, लेकिन बिक्री में ट्राइबर इसको पछाड़ रही है। नवबंर, 2019 में गो प्लस की सिर्फ 115 यूनिट्स ही बिकी जो कि पिछले साल समान अवधि में बिकी यूनिट्स से 67 फीसद कम थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed