फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra की कार खरीदने का शानदार मौका, कंपनी लाई 'अभी खरीदो और 2021 में पैसे दो' स्कीम

Fri, 12 Jun 2020 04:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 12 Jun 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
mahindra car offers june 2020 mahindra finance loan schemes mahindra cars india buy now pay in 2021 scheme no emi for three months india frontline workers special discounts mahindra vehicle offers
Mahindra cars - फोटो : For Representation Only
संक्रमण के बाद लॉकडाउन से पूरी दुनिया की अर्थव्यस्था को झटका लगा है। ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था भी इससे अछूती नहीं है। लॉकडाउन की वजह से रोजगार का संकट भी खड़ा हुआ है। इन परिस्थितियों में लोगों में पैसे बचाने की प्रवृति बढ़ी है। लोग भविष्य के लिए पैसों की बचत करने को प्राथमिकता देने लगे हैं। ऐसे समय में वाहनों की बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑटो निर्माता कंपनियां कई तरह के आकर्षक स्कीम और फाइनेंसिंग ऑप्शन लेकर आ रही हैं। 
mahindra car offers june 2020 mahindra finance loan schemes mahindra cars india buy now pay in 2021 scheme no emi for three months india frontline workers special discounts mahindra vehicle offers
Mahindra KUV100 NXT BS6 - फोटो : Mahindra
'अभी खरीदो और 2021 में पैसे दो'
घरेलू कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भी अपने संभावित खरीदारों की मदद के लिए कई तरह की फाइनेंस स्कीम शुरू की हैं। Buy Now Pay in 2021 (अभी खरीदो और 2021 में पैसे दो) स्कीम के तहत खरीदारों को ईएमआई शुरू करने के लिए काफी समय मिलेगा। यानी वे अभी कार खरीद सकते हैं और ईएमआई का भुगतान वर्ष 2021 में शुरू होगा। एक अन्य योजना के तहत पहले तीन महीनों के लिए कोई ईएमआई नहीं देनी पड़ेगी यानी ईएमाई देने के लिए 90 दिनों की मोहलत मिल सकेगी। 
mahindra car offers june 2020 mahindra finance loan schemes mahindra cars india buy now pay in 2021 scheme no emi for three months india frontline workers special discounts mahindra vehicle offers
Mahindra XUV300
कई तरह की ईएमआई स्कीम्स
कंपनी की ज्यादातर योजनाएं ईएमआई पर केंद्रित हैं। बैलून ईएमआई योजना के तहत ईएमआई की राशि तुलनात्मक रूप से कम राशि के साथ शुरू होती है और आखिरी महीने में लोन की राशि का 25 फीसदी भुगतान करना होता है। स्टेप-अप ईएमआई योजना के तहत लोन की अवधि के दौरान ईएमआई हर साल एक तय फीसदी के हिसाब से बढ़ती रहेगी। इसका मतलब यह है कि इस स्कीम के तहत ग्राहक शुरुआत में छोटी ईएमआई राशि का भुगतान कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahindra car offers june 2020 mahindra finance loan schemes mahindra cars india buy now pay in 2021 scheme no emi for three months india frontline workers special discounts mahindra vehicle offers
mahindra TUV 300
कई विशेष लाभ
महिंद्रा महिलाओं के लिए ब्याज दर पर 10 बेसिस पॉइन्ट्स की विशेष छूट भी दे रही है। कंपनी 100 प्रतिशत ऑन-रोड फंडिंग, 8 वर्षों के लिए लोन चुकाने की अवधि, 7.75 फीसदी की कम ब्याज दर और बिना परेशानी के फाइनेंसिंस की सुविधा, जिसमें लोन का समय से पहले भुगतान करने पर फोरक्लोजर चार्ज नहीं देना पड़ेगा। 
विज्ञापन
mahindra car offers june 2020 mahindra finance loan schemes mahindra cars india buy now pay in 2021 scheme no emi for three months india frontline workers special discounts mahindra vehicle offers
Mahindra Blazo X - फोटो : अमर उजाला
फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष ऑफर
इन स्कीम्स के अलावा, महिंद्रा संक्रमण से फैली महामारी के खिलाफ जंग में जुटे फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए विशेष ऑफर लाई है। डॉक्टर ईएमाई देने के लिए 90 दिन की मोहलत के साथ प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी की छूट हासिल कर सकते हैं। पुलिसकर्मी बेहतर पेमेंट फ्लेक्सिबिलिटी के लिए ज्यादा फंडिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सभी फ्रंटलाइन कर्मचारी महिंद्रा की गाड़ियों पर विशेष छूट और लाभ उठा सकते हैं।

इसके साथ ही, महिंद्रा पिकअप ट्रक मालिकों को बीएस-6 वाहन पर भी वही ईएमआई के भुगतान का विकल्प दे रही है जो बीएस-4 ट्रक के लिए दिया जा रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed