फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकली तो नहीं जीएसटी रिफंड का वादा करने वाली ये वेबसाइट, जानिए क्या है सच्चाई

Fri, 12 Jun 2020 02:49 PM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Fri, 12 Jun 2020 02:49 PM IST
सार

वायरल पोस्ट का सच
संदिग्ध वेब लिंक गलत दावे के साथ किया गया वायरल
जानिए अमर उजाला की पड़ताल का परिणाम

विज्ञापन
Fact check: Check before you believe this website promising GST refund, know the truth
वायरल पोस्ट का सच - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस से संबंधित तमाम बातें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं। कई दावों के साथ पोस्ट वायरल हो रही हैं। ऐसी ही एक पोस्ट केंद्र सरकार के नाम पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के चलते गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) रिफंड की एक ऑनलाइन प्रोसेसिंग पेश की है। इस पोस्ट में एक संदिग्ध वेब लिंक दिया गया है। इस वायरल पोस्ट का दावा बिलकुल फर्जी है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा फर्जी है।



दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स।
दावे का आधार- एक वायरल पोस्ट।
क्या किया जा रहा है दावा-  इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के चलते गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) रिफंड की एक ऑनलाइन प्रोसेसिंग पेश की है। इस पोस्ट में एक संदिग्ध वेब लिंक दिया गया है।

पड़ताल के चरण

Fact check: Check before you believe this website promising GST refund, know the truth
वायरल पोस्ट का सच - फोटो : Amar Ujala
सबसे पहले इस वायरल पोस्ट को ध्यान से देखा और स्कैन किया।

सबसे पहले यह जानते हैं की पोस्ट में है क्या-
  • सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है उसमें लिखा है कि  “COVID-19 के प्रकोप के कारण, केंद्र सरकार ने जीएसटी रिफंड की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपने रिफंड के क्लेम के लिए “http://Onlinefilingindia.in” पर क्लिक करें।”
  • जीएसटी फाइलिंग की सरकारी और आधिकारिक वेबसाइट को सर्च किया, हमारे हाथ असली लिंक लगा “https://www.gst.gov.in/”
  • तुलनात्मक अध्ययन किया दोनों लिंक्स का यानि “https://www.gst.gov.in/”  और “http://Onlinefilingindia.in” असली साइट में https था और नकली में http.

संदिग्ध वेब लिंक गलत दावे के साथ किया गया वायरल

Fact check: Check before you believe this website promising GST refund, know the truth
वायरल पोस्ट का सच - फोटो : Amar Ujala
  • उसके बाद इस वेबसाइट का सच जानने के लिए  Whois टूल की मदद ली, जिससे हमें पता चला कि इस पोस्ट में दिखाई गई वेबसाइट 1 मई, 2020 को बनाई गई थी। यह वेबसाइट अब निष्क्रिय हो चुकी है।
  • गूगल पर इसकी असलियत जानने के लिए सबसे पहले गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया, यहां पर हमें सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज और कस्टम्स (CBIC) का एक ट्वीट मिला । ट्वीट में लिखा है, “करदाताओं सावधान! रिफंड का दावा करने वाले किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें। ये फिशिंग मैसेज है और CBIC या @Infosys_GSTN द्वारा नहीं भेजे गए हैं। GST # IndiaFightsCorona # StaySafeसे संबंधित ऑनलाइन फाइलिंग के लिए http://gst.gov.in पर जाएं।”
  • जीएसटी की आधिकारिक वेबसाइट www.gst.gov.in है और जीएसटी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल का परिणाम

Fact check: Check before you believe this website promising GST refund, know the truth
वायरल पोस्ट का सच - फोटो : Amar Ujala

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि  वायरल पोस्ट में दिखाई गई वेबसाइट और लिंक फर्जी है। केंद्र सरकार के नाम पर यह संदिग्ध वेब लिंक गलत दावे के साथ वायरल किया गया है। खबरों को भी झूठे तथ्यों के संक्रमण से बचाना है। अफवाहों से सावधान रहें और कुछ भी शेयर करते समय जांच पड़ताल कर लें।


कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।


*Fact Check By Google Certified Fact Checker.
Apply Tool - Whois

संदर्भ -

CBIC @cbic_india Tweet
https://twitter.com/cbic_india/status/1256945319071215616

जीएसटी फाइलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट
“https://www.gst.gov.in/”

PRESS RELEASE ON GST RATES ON CERTAIN GOODS AND SERVICES IN 39TH
GST COUNCIL MEETING ON 14TH MARCH, 2020

https://www.cbic.gov.in/resources//htdocs-cbec/press-release/press-release-goods-services.pdf

Press Release Goods and Services consolidated
PRESS RELEASE ON GST RATES ON CERTAIN GOODS AND SERVICES IN 39TH GST COUNCIL MEETING ON 14TH MARCH, 2020 GST Council in the 39th meeting held on 14th March, 2020 at New Delhi took following decisions relating to changes in GST rates on supply of goods and services.
www.cbic.gov.in





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed