बजाज चेतक के बाद क्लासिक इटैलियन ब्रांड लंबरेटा (Lambretta) भारत में दौबारा वापसी की तैयारी कर रहा है। पिछले कई दिनों से ये खबरें लगातार आ रही थीं कि कंपनी वापसी की तैयारी कर रही है। वहीं इटली के मिलान शहर में चल रहे ECIMA 2019 में लंबरेटा को शोकेस किया। लंबरेटा की पेरेंट कंपनी Innocenti ने पिछले साल मुंबई में प्लांट लगाने का एलान किया था।
कॉन्सेप्ट मॉडल का नाम G325
2 of 5
Lambretta G325 Electric
- फोटो : Social Media
EICMA में कंपनी ने लंबरेटा का फ्लैगशिप कॉन्सेप्ट पेश किया था। कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट मॉडल का नाम G325 रखा है, जो स्टील मोनोकॉक पर बना है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है। इस स्कूटर में इंटरचेंजेबल साइड पैनल दिए हैं।
कई नए मॉडर्न एलिमेंट्स
3 of 5
Lambretta G325 EICMA 2019
- फोटो : Social Media
इस रेट्रो स्टाइल स्कूटर में कई नए मॉडर्न एलिमेंट्स दिये गए हैं, जिसमें इंटीग्रेटेड टर्न इंडीकेटर्स, एलईडी हेडलाइट्स, फ्रंट फेंडर के पास एयर-इनटेक स्पेस, आगे-पीछे जे जुआन डिस्क ब्रेक शामिल हैं। लंबरेटा में फ्लैटफुटबोर्ड के साथ फ्लैटसीट, रेक्टांगुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट सीटें दी गई हैं।
मुंबई के आसपास असेंबली प्लांट
4 of 5
Lambretta G325 EICMA 2019
- फोटो : Social Media
EICMA में कंपनी ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और मोटरसाइकल पर फोकस कर रही है। इसके अलावा हाइड्रोजन को फ्यूल की तरह इस्तेमाल करने वाली टेक्नॉलजी पर भी फोकस कर रही है। लंबरेटा इंटरनेशनल की पेरेंट कंपनी इनोसेंटी के मुताबिक कंपनी मुंबई के आसपास इसका असेंबली प्लांट लगाने की योजना बना रही है।
स्कूटर्स इंडिया के पास अधिकार
5 of 5
Lambretta G325 EICMA 2019
- फोटो : Social Media
वर्तमान में लंबरेटा को असेंबल करने के सारे अधिकार स्कूटर्स इंडिया के पास हैं। पहली बार लंबरेटा स्कूटर का इटली के मिलान में बनाया गया लेकिन बजाज और वेस्पा के आने के बाद आर्थिक संकटों के चलते इनोसेंटी ने लंबरेटा का प्रोडक्शन बंद कर दिया, और बाद में इसे लेलैंड मोटर्स ने खरीद लिया था और भारत में बेचना शुरू किया। लेकिन स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड बनने के बाद भारत सरकार ने इनोसेंटी से सारे अधिकार ले लिए और बाद में पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल थ्री-व्हीलर विक्रम भी बनाया था।