{"_id":"5d889e5c8ebc3e013a3e3dcd","slug":"ktm-duke-790-launched-in-india-know-about-the-price-and-specification","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KTM 790 Duke भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी सिर्फ 100 ही ग्राहकों को, जानें कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
KTM 790 Duke भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी सिर्फ 100 ही ग्राहकों को, जानें कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 23 Sep 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
KTM 790 Duke Launched
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
KTM ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित मिडलवेट स्पोर्ट-नेकेड बाइक 790 Duke को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप बाइक है। जो लोग स्पोर्टी और हाई परफॉरमेंस बाइक चलाना पसनद करते हैं उन्हें ही ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस बाइक को बनाया है।
क्या हैं कीमत ?
2 of 4
KTM 790 Duke
- फोटो : Amar Ujala
KTM 790 Duke की एक्स शोरूम कीमत 8.64 लाख रुपये रखी है। भारत में यह CKD यूनिट के रूप में आएगी और इसकी सिर्फ 100 यूनिट बाइक भारत के लिए अलॉट की गई हैं। यानी अगर आप इस बाइक को अभी खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी से KTM डीलरशिप से संपर्क करना होगा।
लुक्स और फीचर्स
3 of 4
KTM 790 Duke
- फोटो : Amar Ujala
इस बाइक का डिजाइन बेहद स्पोर्टी और शार्प है। इसमें शार्प स्टाइल फ्यूल टैंक, एलईडी हेडलैम्प, स्प्लिट सीट्स और एलईडी टेललाइट देखने को मिलती बाइक में 4 राइडिंग मोड और 17-इंच के अलॉय वील्ज दिए गए हैं। बाइक में फुल-टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। यह बाइक इंटरनेशनल मार्केट में पहले से उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन
4 of 4
KTM 790 Duke
- फोटो : Amar Ujala
KTM 790 Duke में पावरफुल 799cc, पैरलल-ट्विन इंजन है, जो 105hp का पावर और 86Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 300 mm ड्यूल डिस्क और रियर में 240 सिंगल डिस्क ब्रेक हैं। सेफ्टी के लिए इसमें बॉश कॉर्नरिंग एबीएस, लीन-ऐंगल सेंसिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। फिलहाल KTM 790 Duke सिर्फ मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, हैदराबाद, सूरत, गुवाहाटी और चेन्नै में उपलब्ध होगी। और अप्रैल 2020 तक यह 30 अन्य शहरों में भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।