{"_id":"5d888a448ebc3e93aa1924e9","slug":"humans-could-survive-on-mars-by-eating-insects","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोध: मंगल ग्रह पर अगर चाहते हैं रहना तो खाने पड़ेंगे छह पैर वाले कीड़े","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शोध: मंगल ग्रह पर अगर चाहते हैं रहना तो खाने पड़ेंगे छह पैर वाले कीड़े
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 23 Sep 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मंगल ग्रह
- फोटो : NASA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंसान दिन पर दिन तरक्की करते जा रहा है। विज्ञान का व्यापक उपयोग कर वह अब दूसरे ग्रह पर भी जीवन की संभावना की तलाश कर रहा है। इसी कड़ी में मंगल ग्रह पर रहने के लिए काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में अगर सांस लेने के लिए ऑक्सीजन और खाने के लिए भोजन मिल जाए तो जीवन आसान हो सकता है। वैज्ञानिक दिन-रात इसी की तलाश में लगे हुए हैं कि किस प्रकार के भोजन को वहां जल्दी से जल्दी उपलब्ध कराया जाए। इसी भोजन की तलाश में फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक शोध किया है। आइए जानते हैं क्या खास है इस शोध में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
अनुमान लगाया गया है कि मंगल ग्रह पर सौर ऊर्जा, बर्फ और कार्बन डाइऑक्साइड मौजूद है। अगर यह तीनों चीज मौजूद हैं तो पानी और ऑक्सीजन आसानी से बनाया जा सकता है। भले ही ऑक्सीजन और पानी बन जाए लेकिन भोजन का स्रोत तैयार करने में अभी वक्त लगेगा। भोजन के स्रोत पर शोध करते हुए फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बताया कि मंगल पर खाना का बेहतर स्रोत कीड़े हो सकते हैं। आटे में पैदा होने वाले छह पैर वाले कीड़ों को भोजन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
3 of 5
मंगल ग्रह
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने स्पेसएक्स के एलन मस्क के दस्तावेजों के आधार पर एक योजना तैयार की है, जिसमें 10 लाख लोगों की बस्ती को मंगल ग्रह पर बसाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि कीड़ों के अलावा लैब में बना मीट और डेयरी उत्पाद भी भोजन के विकल्प हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंगल ग्रह पर बर्फ
- फोटो : Social Media
स्पेसएक्स जैसी धनी और निजी स्पेस कंपनियां पिछले कुछ सालों से मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने के प्रयास में हैं। 50 से 100 सालों के भीतर से कंपनियां मंगल ग्रह पर पूरी एक सभ्यता को विकसित करना चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मंगल ग्रह
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य के प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण सब्जियों का उत्पादन करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन वैज्ञानिकों का दावा है कि मीट और डेयरी उत्पादों को लैब में आसानी से बनाया जा सकता है। इसके अलावा यदि लाल ग्रह पर एक कीट फार्म को तैयार कर लिया जाए तो यह खाने की जरूरतों को पूरा कर सकता है, क्योंकि कीट बहुत कम पानी पर जिंदा रहते हैं और वो कैलोरी के बेहतर स्रोत होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।