फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Sonet की माइलेज का लॉन्चिंग से पहले खुलासा, जानें हर वेरिएंट की फ्यूल एफिशिएंसी का आंकड़ा

Tue, 25 Aug 2020 05:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 25 Aug 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
kia sonet mileage in petrol engine know kia sonet mileage details IMT petrol automatic and diesel automatic
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) का ग्लोबल प्रीमियर किया है। जिसमें कंपनी ने Kia Sonet के प्रॉडक्शन मॉडल से पर्दा उठाया था। कंपनी ने 20 अगस्त से Kia Sonet की प्री-बुकिंग शुरू कर दी। कंपनी के मुताबिक प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 6,523 ग्राहकों ने Kia Sonet को बुक किया है। ग्राहकों 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर Kia के सभी आधिकारिक डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस कार की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। किआ सोनेट को आधिकारिक रूप से सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले ही Kia Sonet के माइलेज और एक्सलेरेशन की जानकारी लीक हो गई है। 


 
kia sonet mileage in petrol engine know kia sonet mileage details IMT petrol automatic and diesel automatic
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
इंजन
ह्यूंदै वेन्यू के इंजन पर आधारित होने की वजह से उम्मीद है कि सोनट में भी वही इंजन और गियरबॉक्स मिलेगा। Kia Sonet 3 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर 100 PS डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। 
kia sonet mileage in petrol engine know kia sonet mileage details IMT petrol automatic and diesel automatic
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
किआ के वेरिएंट्स
कंपनी की अन्य कार किआ सेल्टोस की तरह, नई सोनेट भी दो विकल्पों में पेश की जाएगी- GT Line (जीटी लाइन) और Tech Line (HT Line) [टेक लाइन (एचटी लाइन)]। GT Line तीन वेरिएंट्स - GTK, GTX और GTX+ में आएगी, वहीं Tech Line को चार ट्रिम्स- HTE, HTK, HTX और HTX+ में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kia sonet mileage in petrol engine know kia sonet mileage details IMT petrol automatic and diesel automatic
Kia Sonet Rear - फोटो : For Refernce Only
वेरिएंट डिटेल्स
किआ सोनट के Tech Line वेरिएंट्स में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। जबकि GT Line ट्रिम्स में 1.0-लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। GT Line वेरिएंट्स को स्पोर्टी स्टाइलिंग मिलेगी जिसमें रेड एक्सटीरियर एक्सेंट, ऑल-ब्लैक इंटीरियर विद रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा। जबकि Tech Line ट्रिम्स में रेड एक्सेंट नहीं मिलेगी, इसकी बजाए इसमें डुअल टोन ब्लैक-बेज इंटीरियर और एक गोल स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है। बता दें कि हाल ही में ह्यूंदै ने भी वेन्यू के लिए स्पोर्ट ट्रिम पेश किया था, जो कि सॉनेट के जीटी लाइन वेरिएंट जैसा है। 
विज्ञापन
kia sonet mileage in petrol engine know kia sonet mileage details IMT petrol automatic and diesel automatic
Kia Sonet Instrument Cluster - फोटो : Kia Motors
किआ सोनेट का माइलेज कितना है
लीक रिपोर्ट के अनुसार, किआ सोनेट के 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। यह आंकड़ा ARAI के मुताबिक है। यह वेरिएंट सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। यह इंजन 83PS का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सोनेट का यह वेरिएंट सिर्फ 13.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।  इसी इंजन और ट्रांसमिशन विक्ल के साथ Hyundai Venue का माइलेज 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed