जैसे-जैसे देश में फेस्टिव सीजन करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे कार बाजार में नई-नई गाड़ियों के लांच होने का सिलसिला अब जारी हो चुका है। अगले महीने एक नहीं, दो नहीं बल्कि पांच नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं नए मॉडल हैचबैक से लेकर सेडान के विकल्प होंगे।
Kia Seltos
2 of 6
किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू
- फोटो : KIA
किआ मोटर्स अपनी नई एसयूवी ‘सेल्टोस’ को 22 अगस्त को भारत के लॉन्च करने जा रही है। इस एसयूवी के लिए बुकिंग 16 जुलाई को शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इस कार को ऑनलाइन या देश में किआ डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। नई किआ सेल्टोस 3 इंजन ऑप्शन में आएगी। इसमें 1.5-लीटर का एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन मिलेगा जबकि 1.4-लीटर का टर्बो पेट्रोल भी मिलेगा वही सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Hyundai new Grand i10
एक लम्बे इंतजार के बाद अब Hyundai अगले महीने अपनी नई Grand i10 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। नई Grand i10 नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जोकि मौजूदा मॉडल में लगे प्लेटफॉर्म की तुलना में हल्का, लचीला और सुरक्षित। इसके अलावा स्लिमर सीटों के कारण नया मॉडल ज्यादा रूमी होगा। इसके अलावा इसमें नया BS-6 वाला 1.2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक नई Grand i10 में एक छोटा 3 सिलिंडर इंजन भी मिल सकता है।
Renault Triber
4 of 6
Renault Triber Launch
- फोटो : Renault
Renault ने अपनी नई Triber से हाल ही में पर्दा उठाया है। यह एक सब-फोर-मीटर सात-सीटर गाड़ी है। कंपनी ने इसे सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 71bhp की पावर देगा। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और आटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी।
Maruti Suzuki XL6
5 of 6
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : gaadiwaadi
Maruti Suzuki की नई 6 सीटर वाली XL6 भारत में 21 अगस्त को लॉन्च की जाएगी। इस गाड़ी को कंपनी अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेचेगी। आपको बता दें कि यह नया मॉडल कंपनी की अर्टिगा पर ही बेस्ड होगा। लेकिन इसके डिजाइन और केबिन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। Maruti Suzuki की नई XL6 में नया 1.5-पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि इस समय सियाज और अर्टिगा में इस्तेमाल होता है। यह इंजन BS-6 नॉर्म्स के अनुरूप होगा।