फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की सबसे तेजी से बिकने वाली SUV Kia Seltos में आई यह खराबी, कंपनी मुफ्त में करेगी ठीक

Tue, 07 Jan 2020 09:18 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Jan 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
kia seltos 7 speed dct transmission issues kia motors India dct transmission problems
Kia seltos - फोटो : kia motors
भारतीय बाजार में लॉन्च होते ही छा जाने वाली SUV कार Kia Seltos में खराबी आ गई है। Kia Seltos के 7-speed DCT transmission (किआ सेल्टॉस डीसीटी ट्रांस्मिशन) में खराबी आई है। यह कार पिछले साल लॉन्च हुई थी। Kia Seltos के 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 7 स्पीड डूअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मॉडल के कार में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई है। लिहाजा कंपनी ने इन कार के मालिकों से कार वापस मंगाई है। कंपनी कार में एक सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी और इसके लिए ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। 
kia seltos 7 speed dct transmission issues kia motors India dct transmission problems
Kia seltos drive review - फोटो : kia motors
देश में पिछले साल ही एक कार के जरिये एंट्री करने वाली Kia Motors मात्र 130 दिनों में अब टॉप-10 ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के ग्राहकों ने कार में पेश आई दो दिक्कतों के बारे में बताया है। पहला बंगलूरू के ग्राहकों के बताया कि हेवी ट्रैफिक के दौरान कार के ट्रांस्मिशन में ओवरहीटिंग हो जाती है। 
kia seltos 7 speed dct transmission issues kia motors India dct transmission problems
Kia seltos drive review - फोटो : Kia seltos
दूसरी खराबी यह है कि कार का ट्रांस्मिशन गियर स्किप हो जाता है। कार मालिकों ने एक ऑनलाइन ऑटो केयर प्लेटफॉर्म में लिखा है कि कार के गियर सिर्फ 2, 4 और 6 के बीच शिफ्ट होते हैं। जबकि 1, 3 और 5 गियर स्किप हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kia seltos 7 speed dct transmission issues kia motors India dct transmission problems
किआ सेल्टोस - फोटो : Social
किआ सेल्टोस में पेश आई स्किपिंग गियर्स की समस्या को ठीक करने के लिए, कंपनी ने कार मालिकों को एक संदेश भेजा है और उन्हें एक सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए गाड़ी को सर्विस सेंटर में लाने के लिए कहा है। कार में इस सॉफ्टवेयर अपडेट में सिर्फ 30 मिनट लगेंगे, जिसके बाद गियर स्किप करने की समस्या सुलझ जाएगी। 
विज्ञापन
kia seltos 7 speed dct transmission issues kia motors India dct transmission problems
Kia Seltos Rear
किआ डीसीटी ट्रांसमिशन की यह समस्या एक मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है, जिसे कोरिया में प्रकाश में लाया गया था। भारत में भी इस कार के मालिकों के लिए वही समाधान दिया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed