बॉलीवुड के 'हैंडसम हंक' के नाम से प्रसिद्व जॉन अब्राहम आज 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टिंग के अलावा जॉन इन दिनों एक के बाद एक फिल्में भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। जॉन फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
जॉन अब्राहम को सुपरबाइक्स का शौकीन माना जाता है। वह फिल्मों में तो एक से बढ़कर एक बाइक्स चलाते ही हैं, इसके अलावा निजी जिदंगी में भी उन्हें सुपरबाइक्स चलाना पसंद है। आज हम आपको बताएंगे कि जॉन के बाइक कलेक्शन कि कुछ खास बाइक्स के बारे में।
Suzuki Hayabusa
यह बाइक धूम फिल्म में दिखने के बाद काफी चर्चा में आई थी। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। बाइक की टॉप स्पीड 300 किमी प्रति घंटा की है। बता दें, सन् 1999 में यह पहली बाइक थी जिसने 320 किमी प्रति घंटे की स्पीड तय की थी।
3 of 7
john abraham with Yamaha VMAX
Yamaha VMAX
जॉन के पास यामाहा की ही VMAX क्रूजर बाइक भी है। इसमें लिक्विड कूल्ड V4 इंजन लगा है, जो 114 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है
Yamaha R1
यामाहा के ब्रांड एंबेसडर रहते हुए जापान की कंपनी ने जॉन को काले रंग की Yamaha R1 गिफ्ट की हुई है। इसकी कीमत करीब 20-22 लाख रुपए है।
Ducati Diavel
यह जॉन की पसंदीदा बाइक्स में से एक है। इसकी कीमत करीब 19.19 लाख रुपए है। 1198 cc इंजन से लैस इस बाइक की टॉप स्पीड 270 किमी प्रति घंटा की है।