{"_id":"5d51404c8ebc3e6cbf3f606c","slug":"jk-tyre-launches-smart-tyre-monitors-real-time-tyre-pressure-and-temperature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब टायर खुद बताया कि कब करना है चेंज, स्मार्टफोन से जान सकेंगे पूरी जानकारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब टायर खुद बताया कि कब करना है चेंज, स्मार्टफोन से जान सकेंगे पूरी जानकारी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 12 Aug 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
JK Tyre Treel
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डिजिटल के इस दौर में चीजें स्मार्ट होती जा रही हैं। स्मार्टफोन, स्मार्टवाच, स्मार्ट लाइट्स, स्मार्ट होम, स्मार्ट कार और अब स्मार्ट टायर्स भी, जी हां टायर बनाने वाली कंपनी JK टायर्स एक ऐसा सेंसर लेकर आई है, जो कि आपकी गाड़ी के सभी टायर्स पर पूरी नजर रखेगी और उनका ध्यान भी आइये जानते हैं इस सेंसर के बारे में।
खराब टायर्स का ऐसे लगेगा पता
2 of 3
JK Tyre treel
- फोटो : Amar Ujala
किसी भी गाड़ी के लिए उसके टायर्स का ठीक होना बेहद जरूरी होता है। क्योकिं यदि टायर्स में गड़बड़ है तो इसका असर कार की परफॉरमेंस पर पड़ता है। अक्सर लोग टायर्स पर ध्यान नहीं देते, खराब टायर्स का लगातार इस्तेमाल करते हैं, एयर प्रेशर ठीक नहीं रखते, ऐसे में JK टायर एंड इंडस्ट्रीज एक ऐसा सेंसर लेकर आई है जो टायर्स की केयर में आपकी मदद करेगा, ये सेंसर न केवल टायर्स की देखरेख करेगा बल्कि निगरानी भी रखेगा।
ट्रील सेंसर्स (Treel)
3 of 3
JK Tyre Treel
- फोटो : Social
जे के टायर ने ट्रील सेंसर्स के जरिए टायर दबाव निगरानी प्रणाली (TPMS) पेश की है। जिसकी मदद से आप अपने टायर्स की रियल टाइम जानकारी जान पाएंगे। इतना ही नहीं इस सेंसर की मदद से आप टायर्स के तापमान का भी पता लगा सकेंगे। इस सेंसर से टायर से जुड़ी परेशानी को पहले से ही जाना जा सकेगा जिससे लिए पहले ही जरूरी उपाये किये जा सकेंगे। टायर में कितनी हवा है इसका भी पता आपको चल सकेगा। इस सेंसर से कंपनी की घरेलू बाजार में स्थिति मजबूत होगी। कंपनी के अनुसार ट्रील सेंसर्स देश में 700 डीलरों के पास उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।