फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeep Compass SUV कार का Diesel Automatic मॉडल भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 15 Jan 2020 02:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
jeep compass diesel automatic launch in india jeep compass limited plus jeep compass longitude
Jeep Compass Diesel Automatic - फोटो : Jeep Compass
अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी Jeep India (जीप इंडिया) ने भारत में अपनी SUV (एसयूवी) कार Compass का Diesel Automatic (डीजल-ऑटोमैटिक) मॉडल लॉन्च किया है। Jeep Compass की यह डीजल इंजन-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली बहुप्रतीक्षित कार दो वेरिएंट में पेश की गई है - Longitude और Limited Plus। कंपनी ने Jeep Compass Diesel Automatic की बुकिंग कुछ दिनों पहले ही चालू कर दी थी। कंपनी जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू करने वाली है। 
jeep compass diesel automatic launch in india jeep compass limited plus jeep compass longitude
Jeep Compass Diesel Automatic - फोटो : Jeep Compass

पावर 

Jeep Compass के दोनों नए डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट - Longitude और Limited Plus में  BS6 2 लीटर डीजल इंजन है, जिसकी पावर 173hp है। यह इंजन 9 स्पीड Automatic Transmission (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) से युक्त है। 
jeep compass diesel automatic launch in india jeep compass limited plus jeep compass longitude
Jeep Compass Diesel Automatic Interiors - फोटो : Jeep Compass

फीचर्स 

Jeep Compass Longitude (कंपास लॉन्गिट्यूड) वेरियंट में 17-इंच अलॉय वील्ज, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस, हिल स्टार्ट असिस्ट है। साथ ही सभी चारों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। जबकि Limited Plus (लिमिटेड प्लस) वेरिएंट में सनरूफ, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैंप, 6 एयरबैग्स और 18 इंच अलॉय वील्ज स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jeep compass diesel automatic launch in india jeep compass limited plus jeep compass longitude
Jeep Compass Diesel Automatic Sunroof - फोटो : Jeep Compass

कीमत

Jeep Compass Diesel Automatic की कीमत 21.96 लाख रुपये से शुरू होगी। वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 24.99 लाख रुपये है। Jeep Compass Diesel Automatic के Longitude वेरिएंट की कीमत इसके मैन्युअल मॉडल की तुलना में लगभग 4 लाख रुपये ज्यादा है। इसमें BS6 मानक वाला इंजन, 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 4 व्हील ड्राइव सिस्टम और कई दूसरे फीचर दिए गए हैं, इसकी वजह से इसकी कीमत मैन्युअल गियरबॉक्स वाले मॉडल की तुलना में ज्यादा रखी गई है।। वहीं, टॉप वैरिएंट यानी लिमिटेड प्लस की कीमत मैन्युअल मॉडल की तुलना से करीब 1.9 लाख रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन
jeep compass diesel automatic launch in india jeep compass limited plus jeep compass longitude
Jeep Compass Trailhawk
Jeep Compass रेंज में अभी तक सिर्फ इसका टॉप मॉडल Compass Trailhawk (कंपास ट्रेलहॉक) ही डीजल इंजन-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध था। इसकी कीमत 26.80 लाख से 27.60 लाख के बीच है। इन दोनों नए वेरिएंट की लॉन्चिंग के बाद अब कंपास एसयूवी का डीजल-ऑटोमैटिक मॉडल करीब 4.8 लाख रुपये कम कीमत में उपलब्ध है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed