एक तरफ मंगलवार को मुंबई में ऑस्ट्रेलिया से हाथों मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के कई फैसलों को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। वहीं, दूसरी ओर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने उन्हें एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के सम्मान में मैदान पर दर्शकों से तालियां बजवाने के लिए सम्मानित किया है।
इस घटना की वजह से विराट को मिला AWARD, विश्व कप में बचाई थी स्टीव स्मिथ की इज्जत
इंग्लैंड में हुए विश्व कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम ओवल के मैदान पर मुकाबला खेल रही थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम फील्डिंग कर रही थी और उस वक्त स्मिथ बाउंड्री के पास मोर्चा संभाल रहे थे। इस दौरान स्टेडियम में बैठे फैंस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के खिलाफ हूटिंग कर रहे थे, क्योंकि साल 2018 में स्टीव स्मिथ ने बॉल टैंपरिंग की थी, जिसके लिए उन्हें और डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा था। वर्ल्ड कप में दोनों खिलाड़ियों ने वापसी की थी। स्मिथ को विश्व कप के दौरान कई बार इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ा था।
मैच के दौरान जब फैंस हूटिंग कर स्टीव स्मिथ को परेशान करने कर रहे थे, तभी कप्तान विराट कोहली आगे आए और फैंस की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि स्मिथ के लिए ताली बजाओ न कि उसको चीटर-चीटर बोलो। विराट के इस इशारे के बाद फैंस शांत हो गए और तालियां बजाने लगे। विराट के इस इशारे के बाद स्मिथ ने बीच मैदान पर उन्हें धन्यवाद दिया। इस नजारे ने दुनिया भर के फैंस का दिल जीत लिया था।
Who remembers this gesture from Virat Kohli during #CWC19?
The Indian captain is the winner of the 2019 Spirit of Cricket Award 🙌 #ICCAwards pic.twitter.com/Z4rVSH8X7x
बुधवार को ICC Awards 2019 का एलान किया गया। इसमें स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड विराट कोहली के नाम रहा। भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी वन-डे और टेस्ट दोनों टीमों का कप्तान चुना गया है। वन-डे में विराट के अलावा रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव अन्य भारतीय हैं। टेस्ट में मयंक अग्रवाल को ओपनर के तौर पर शामिल किया गया है।
वन-डे टीम ऑफ द ईयर: रोहित शर्मा, कैरी होप, विराट कोहली (कप्तान), बाबर आजम, केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव
टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: मयंक अग्रवाल, टॉम लाथम, मार्नस लाबुशाने, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, वाटलिंग, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, वाग्नर और नाथन लियोन