फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawa Perak Bobber बाइक का लंबा हुआ इंतजार, कंपनी ने आगे की लांचिंग तारीख

Mon, 04 Mar 2019 05:18 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 04 Mar 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Jawa perak bobber launch may delayed, here is the new timeline
jawa motorcycle

जावा मोटरसाइकिल को लेकर जो जुनून लोगों में देखा गया उसका कंपनी को नतीजा भी बखूबी मिला। जावा ने 2018 में भारतीय बाजार में दो बाइक Jawa Classic और Jawa 42 को लॉन्च लॉन्च की थी। इन बाइक्स का क्रेज लोगों में ऐसा दिखा कि कंपनी को इनकी ऑनलाइन बुकिंग तक बंद करनी पड़ी। 



लॉन्च के समय जावा की पेराक (Perak ) ने बाकी दोनों बाइक्स के साथ-साथ सभी का ध्यान खींचा। पहले Perak को इस साल जून के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन अब खबर है कि जवा पेराक की लॉन्च में देरी हो सकती है। नई टाइमलाइन के अनुसार, Jawa Perak को 2019 के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Jawa perak bobber launch may delayed, here is the new timeline
jawa perak
इंजन
पेराक (Perak ) 334सीसी इंजन के साथ लॉन्च हो सकती है, यह इंजन 30 बीएचपी की पॉवर और 31 एनएम का टॉर्क देगा। पेराक 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकती है। इसके अलावा इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स और पीछे मोनोशॉक सेटअप होगा। वहीं जावा स्टैंडर्ड और जावा 42 में 293 सीसी का बीएस-6 मानक वाला लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है, जो 27 बीएचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। जावा में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। 
Jawa perak bobber launch may delayed, here is the new timeline
Jawa Perak

देश की पहली कस्टम मोटरसाइकिल
जावा पेराक बॉबर को देश की पहली कस्टम मोटरसाइकिल भी कहा जा सकता है। आमतौर पर बाइक्स को ग्राहक लोकल मार्केट में अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाते हैं। पेराक को डिजाइन करते वक्त बॉबर स्टाइल को ध्यान में रखा गया है। बाइक के इंजन को पूरी तरह से ब्लैक मैट शेड से पेंट किया गया है। सीट की बात करें तो इसमें हैंगिंग सीट दी गई है जिसकी सतह नीचे से उठी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawa perak bobber launch may delayed, here is the new timeline
Jawa motorcycle
एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपए
जवा पेराक की कीमत पिछले साल लॉन्च के दौरान ही सामने आई थी। इसकी कीमत 1.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई थी। हालाँकि, यह देखा जाना बाकी है कि जब कंपनी इसी साल के अंत में इसे लॉन्च करेगी तो  क्या उसी कीमत के साथ बाइक लॉन्च करेगी। अगर जाव पेराक की कीमत 1.89 लाख रुपये होती है तो यह बाइक भारत की सबसे सस्ती बॉबर होगी।
 
विज्ञापन
Jawa perak bobber launch may delayed, here is the new timeline
jawa motorcycle

मिल चुका है गोल्ड मेडल
हालांकि जावा पेराक बाइक को सबसे पहले सन् 1946 में पेरिस मोटरसाइकिल शो में लोगों के सामने पेश किया गया, जिसमें इसने गोल्ड मेडल हासिल किया। लुक्स, पावर और कीमत तीनों में ही जावा की पेराक बाकि दोनों बाइक्स से अलग है। चेक गणराज्य की कंपनी जावा द्वितीय विश्वयुद्ध के समय एक बाइक को डिजाइन कर रही थी। लेकिन युद्ध के दौरान जावा को इस बाइक का प्रॉडक्शन रोकना पड़ा। हालांकि, कंपनी के मालिक बिना किसी को बताये 250सीसी वाली इस मोटरसाइकिल पर काम करते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed