भारतीय बाजार से कई दशकों तक गायब रहने के बाद जावा मोटरसाइकिल ने पिछले साल यहां के बाजार में एंट्री की थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चेक की इस कंपनी के साथ साझेदारी करके फिर से इसे भारतीय बाजार में री-लॉन्च किया था। वहीं अब जावा का ही एक और ब्रांड भारत में लॉन्च हो सकता है।
Jawa के बाद भारत आ रही है ये क्लासिक बाइक, देख कर याद आएगा बचपन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले हुई जावा बाइक की एंट्री
सबसे पहले जावा बाइक को 1960 में आइडियल जावा (इण्डिया) लिमिटेड कंपनी ने चेकोस्लोवाकिया की कंपनी जावा मोटर्स से लाइसेंस लेकर बनाया था। 60 के दशक में यह 250 सीसी की मोटरसाइकिल बेहतरीन माइलेज के लिए प्रसिद्ध थी। जावा मोटरसाइकिल ने पूरे 30 सालों तक अपने सामने किसी को टिकने नहीं दिया।
आएगा येजदी और बीएसए ब्रांड भी
वहीं अब जावा का ही एक ब्रांड येजदी भी भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है। क्लासिक लीजेंड्स कंपनी ने जावा के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ साझेदारी करने के बाद पुष्टि की थी कि वह जल्द ही भारत में येजदी और बीएसए ब्रांड को लॉन्च करेगी। जावा की लॉन्चिंग के दौरान क्लासिक लीजेंड्स के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने ये एलान किया था।
ट्विटर और इंस्ट्राग्राम पर बने पेज
इंस्ट्राग्राम और ट्विटर पर हाल ही में YezdiOfficial नाम से एक नया हैंडल बना है। इसके पेज पर साफ लिखा गया है कि यह येजदी मोटरसाइकिल इंडिया का ऑफिशियल हैंडल है। साथ ही इसमें येजदी की वेबसाइट को भी लिस्ट किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे अगले साल 2020 में होने वाले ऑटोएक्सपो में लॉन्च कर सकती है।
Hello World, we’re here! Let's celebrate the spirit of Yezdi with memorabilia created with love for the people who've always kept the legend alive.
Check it out: https://t.co/sz7gsqzL7S.
Official Yezdi merchandise now available at select Classic Legends' Jawa Motorcycles stores. pic.twitter.com/Or7nHf2WyJ— Yezdi Motorcycles (@yezdiofficial) August 12, 2019
जावा से होगी बिल्कुल अलग
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जावा, येजदी और बीएसए को बनाने और बेचने का अधिकार अपने पास हासिल कर लिया है, जिसके बाद इन तीनो लीजेंड बाइक्स का मालिकाना हक महिंद्रा के पास ही रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी पहले भारत में बीएसए और उसके बाद येजदी को लॉन्च कर सकती है। वहीं डिजाइन और कीमत में भी येजदी जावा से बिल्कुल अलग होगी।